17.9 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल में पांच दिवसीय अनुवाद प्रशिक्षण का शुभारंभ

बीएचईएल में पांच दिवसीय अनुवाद प्रशिक्षण का शुभारंभ

Published on

भोपाल

सोमवार को बीएचईएल में पांच दिवसीय अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ नर्मदा भवन अतिथि गृह, अहिल्या बाई सभागार में किया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में महाप्रबंधक बीके सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सहायक निदेशक, केन्द्रीय अनुवाद ब्यूरो, नई दिल्ली जनवारियुस तिर्की एवं प्रमुख सलाहकार आरडी शुक्ल मौजूद थे । श्री सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि अनुवाद कार्यक्रम बीएचईएल की कार्य प्रकृति के अनुसार तैयार किया गया है । इसका सभी प्रतिभागी पूर्ण लाभ उठाएं और अपने कार्य क्षेत्रों में भरपूर प्रयोग करें ।

अनुवाद करते समय यह ध्यान रखना चाहिए कि हमारा अनुवाद ऐसा हो जिसमें शब्दों का अर्थ स्पष्ट हो और उसकी मूल भावना जीवित रहे । कार्यक्रम में उपस्थित केन्द्रीय अनुवाद ब्यूरो जनवारियुस तिर्की ने कहा कि इतनी संख्या में उपस्थित प्रतिभागियों को देखकर मुझे एहसास हो रहा है कि अनुवाद सीखने की कितनी अभिलाभा लोगों में मौजूद है । अनुवाद सीखना एक कला है । एक अनुवादक को हमेशा अर्थ बदले बिना जटिल भाषा को यथासंभव सरल बनाने का लक्ष्य रखना चाहिए ।

अंत में उन्होंने कहा कि इस पांच दिवसीय सत्र में हम गागर में सागर भरने की कोशिश करेंगें । कार्यक्रम में उपस्थित केन्द्रीय अनुवाद ब्यूरो से आमंत्रित श्री शुक्ल ने कहा कि आज हम दूसरे देशों की जानकारी, उनसे व्यापार आदि अनुवाद के माध्यम से ही कर रहें हैं । आज अनुवाद हमारी आवश्यकता हो गई है । अनुवाद प्रशिक्षण में 40 प्रतिभागियों ने प्रतिभागिता की । कार्यक्रम का संचालन उप प्रबंधक (राजभाषा) श्रीमती पूनम साहू ने किया ।

Latest articles

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसलों को मंजूरी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में महानदी भवन स्थित मंत्रालय में आयोजित...

धंबोला रात्रि चौपाल में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महिलाओं और किसानों से किया संवाद

राजस्थान। राजस्थान के डूंगरपुर जिला की चौरासी विधानसभा क्षेत्र स्थित धंबोला ग्राम पंचायत में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बीसलपुर बांध का करेंगे दौरा; ‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान’ के तहत करेंगे पूजा-अर्चना

देवली (टोंक)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को देवली उपखंड क्षेत्र स्थित प्रदेश...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...