20 C
London
Tuesday, May 26, 2026
Homeभेल न्यूज़पर्यटन भवान में हुआ ध्वाजारोहण, प्रदेश के पैरा चैम्पियन प्लेयर्स को किया...

पर्यटन भवान में हुआ ध्वाजारोहण, प्रदेश के पैरा चैम्पियन प्लेयर्स को किया सम्मानित

Published on

भोपाल।

राष्ट्र के 78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पर्यटन निगम के मुख्यालय पर्यटन भवन में निगम के प्रबंध संचालक डॉ इलैया राजा टी द्वारा ध्वाजारोहण किया गया। ध्वाजारोहण और राष्ट्रगान के पश्चात उन्होंने निगम परिवार के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को शुभकामनाएं और बधाई देते हुए कहा कि आज का दिन देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले अमर शहीदों को याद करने व उनके द्वारा भारत के लिए देखे गए सपनों को साकार करने के लिए संकल्प लेने का दिवस है।

डॉ इलैया ने कहा कि हमारे निगम की हॉस्पिटिलिटी की प्रशंसा हो रही है। हाल ही में राजधानी के बोट क्लब स्थित निगम की नव श्रंगारित इकाई लहर फास्ट का उदृधाटन सीएम ने किया है। निगम की यांत्रिकी शाखा द्वारा 14 विभिन्न लोको एवं स्मारकों का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें प्रमुख रूप से एकात्मधाम परियोजना, ओंकारेश्वर, श्री देवीलोक सलकनपुर, श्री रामराजा लोक, ओरछा, जामसावली श्रीहनुमंत लोक, पांडुर्णा, पिताम्बरा लोक दतिया, रानी अबंतिका बाई स्मारक जबलपुर हैं।

इस अवसर पर सांस्कतिक कार्यक्रमों के तहत देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गई। जिसमें निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने देशभक्ति गीत पेश किए। कार्यक्रम के बाद निगम निगम की इकाई अंतरराष्ट्रीय कुशाभाउ ठाकरे सभागार में पैरा चैम्पियन प्लेयर्स के सम्मान में अभिनेता कार्तिक आर्यन द्वारा अभिनीत स्पोर्टस इंप्रेशन मूवी का प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर पर्यटन एवं संस्कति विभाग के प्रमुख सचिव शिवशेखर शुक्ला एवं श्री इलैया ने पैरा चैम्पियन प्लेयर्स यश कुमार, सोनल वासोया, पूजा ओझा, मनीष यादव, निपेंद्र कुमार एवं गजेंद्र सिंह को सम्मानित किया। मप्र राज्य पर्यटन विकास निगम के संस्थान मप्र इंस्टीटूयट आफ हास्पिटेलिटी ट्रेवल एंड टूरिज्म स्टडीज भोपाल में संस्थान की संचालक नीलिमा वर्मा द्वारा झंडावंदन किया गया।

Latest articles

नौतपा के दो रंग- एक तरफ भीषण गर्मी तो दूसरी आंधी और बूंदाबांदी, 45 शहरों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में इस बार नौतपा की शुरुआत अलग अंदाज में हुई है। एक...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

गंगा दशहरा पर भरतपुर से ‘वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान-2026’ का आगाज, सीएम ने किया जल पूजन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर भरतपुर...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...