6.5 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeभेल न्यूज़पहली बार भेल के अफसरों को दिसंबर से हर माह की 10...

पहली बार भेल के अफसरों को दिसंबर से हर माह की 10 तारीख को मिलेगा वेतन

Published on

भोपाल

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल ) के एक्जीक्टीव व अफसरों को पहली बार दिसंबर माह से हर माह की 10 तारीख को वेतन मिलेगा । इसका फरमान भेल दिल्ली कॉरपोरेट ने बुधवार को जारी कर दिया है । गौरतलब है कि पहले इन्हें हर माह की 30 तारीख या अगले माह की 1 तारीख को मिला करती थी । जारी फरमान में यह नहीं बताया है कि वेतन देने की तारीख बढ़ाने का कारण क्या है । इससे अफसरों में हड़कंप मचा हुआ है ।

सूत्र बताते हैं कि कंपनी ने रिजर्व फंड को सुरक्षित रखने के लिये यह कदम उठाया है । इस कंपनी में हजारों की संख्या में ई-1 से लेकर कार्यपालक निदेशक स्तर के अफसर काम कर रहे हैं । यह आदेश भेल की सभी यूनिटों और साईटों पर लागू होगा । कंपनी पिछले वित्तीय वर्ष 2021-22 की तरह 2022-23 में भी मुनाफा कमाना चाहती है इसलिये वह सिर्फ खर्चे में ही कटौती कर रही है बल्कि कर्मचारियों के बोनस पर भी लगाम लगा रही है । यह कदम कंपनी की वित्तीय स्थिति के संतुलन को बनाये रखना माना जा रहा है ।

सूत्र बताते हैं कि वर्तमान में बीएचईएल 26 फीसदी राशि वेतन पर खर्च कर रहा है । वहीं मटेरियल खरीदी पर अनुमानित 70 फीसदी खर्च आ रहा है इसलिये जल्द ही मटैरियल कॉस्ट कम करने की योजना भी प्रस्तावित है । साथ ही साईटों पर भी भारी-भरकम खर्च को भी कम किया जा सकता है । यह भी खबर है कि कंपनी में ईमानदारी से डियूटी न करने वाले अफसर और कर्मचारियों पर नकेल कसी जा सकती है ।

अफसरों के पर्क पर लग सकती है रोक
सूत्रों की माने तो भेल दिल्ली कॉरपोरेट अफसरों को मिलने वाले पर्क पर भी रोक लगा सकती है । यह अटकलें भेल दिल्ली कॉरपोरेट में चल रही है इससे हर यूनिट का अफसर परेशान है । अफसरों को उम्मीद थी कि यह पर्क जल्द रिव्यू होकर मिल जायेगा लेकिन ऐसा दिखाई नहीं दे रहा है हां यह अटकलें जरूर लगाई जा रही है कि यह पर्क 1 अप्रैल 2023 से नहीं मिलेगा लेकिन इसकी पुष्टि भेल प्रवक्ता ने नहीं की है इसलिये अफसरों को सिर्फ उम्मीद के सहारे रहना पड़ेगा ।

Latest articles

निगम के सेंट्रल वर्कशाप में लोकायुक्त का छापा, कर्मचारियों से पूछताछ, दस्तावेजों की जांच

निगम के वाहनों की मरम्मत के नाम पर फर्जी बिल बनाकर भुगतान किए जाने...

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

More like this

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

बीएचईएल देश के विकास की आधारशिला — केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी

केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री  एचडी कुमारस्वामी ने शुक्रवार को बीएचईएल  हरिद्वार का...