भोपाल
भेल के पिपलानी स्थित श्री सांई गणेश मंदिर का स्थापना दिवस 22 मार्च को धूमधाम से मनाया जायेगा । मंदिर समिति के अनिल गौर ने बताया कि सुबह पूजापाठ के बात श्री सांई बाबा की आरती उतारी जायेगी। बाद में एक बड़े भंडारे का भी आयोजन किया गया है । उन्होंने सभी भक्तों से अपील की है कि सांई बाबा के स्थापना दिवस पर पूजा-अर्चना व भंडारे में बड़ी संख्या में शामिल हो ।
