32.5 C
London
Monday, May 25, 2026
Homeभेल न्यूज़बिजली नगर कॉलोनी में कार्पोरेट आफिस में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर संपन्न

बिजली नगर कॉलोनी में कार्पोरेट आफिस में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर संपन्न

Published on

— 200 से ज्यादा कार्मिकों ने करवाया नेत्र परीक्षण

भोपाल।

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के बिजली नगर कालोनी स्थित कार्पोरेट आफिस में मंगलवार को प्रकाश नेत्र चिकित्सालय द्वारा निःशुल्क नेत्र शिविर लगाया गया। इसमें लगभग 200 से अधिक कार्मिकों ने नेत्र परीक्षण करवाया। शिविर का अवलोकन करते हुए प्रबंध संचालक क्षितिज सिंघल ने कहा कि स्वास्थ्य संबंधी देखभाल के लिए समय-समय पर ऐसे जांच शिविर का लगना जरूरी है। उन्होंने कहा कि कंपनी के अन्य वृत्त मुख्यालयों व ग्वालियर मुख्यालय में भी नेत्र शिविर के अलावा अन्य बीमारियों के जांच के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में अलग-अलग बीमारियों के चिकित्सा विशेषज्ञों को आमंत्रित कर उनका परामर्श भी उपलब्ध कराया जाएगा।

प्रबंध संचालक क्षितिज सिंघल ने कहा कि कंपनी के कार्मिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इस दौरान मुख्य महाप्रबंधक मानव संसाधन एवं प्रशासन मेहताब सिंह, चीफ मेडिकल आफिसर एके गोयल भी उपस्थित रहे।
जांच शिविर में जिन लोगों का नेत्र परीक्षण किया गया, उन्हें निः शुल्क दवाइयां दी गईं। साथ ही जिन लोगों को मोतियाबिंद कंफर्म हुआ उन्हें राज्य शासन द्वारा अनुमोदित अस्पताल में रैफर किया गया।

Latest articles

ट्विशा शर्मा केस में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, CJI बोले- यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और इसकी निष्पक्ष जांच बहुत ज़रूरी

नई दिल्ली। ट्विशा शर्मा केस का स्वतः संज्ञान लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार...

देश में आज से ‘नौतपा’ शुरू, पारा 47 डिग्री के पार; जानें अपने राज्य और शहर का हाल

नई दिल्ली। देश में आज से नौतपा की शुरुआत हो गई है, ​9 दिन...

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल

एमपी में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मी तेज; बीजेपी चल सकती है 'सवर्ण' दांव, तीसरी...

इस महीने चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली में पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा हुआ

नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी...

More like this

भेल के पूर्व कार्यपालक निदेशक अनिल जोशी ने भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री विंग कमांडर राकेश शर्मा से की शिष्टाचार भेंट

​भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के पूर्व कार्यपालक निदेशक (Executive Director) अनिल जोशी...

भेल (BHEL) में प्रशासनिक फेरबदल: नवीन प्रकाश का हरिद्वार तबादला, सुशांत कुमार मंडल संभालेंगे पतरातु का प्रभार

​नई दिल्ली / नागपुर। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा जारी एक...

भेल में फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

​नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कॉर्पोरेट कार्यालय...