भोपाल
बीएचईएल के मानव संसाधन विकास द्वारा ई4 ग्रेड कार्यपालकों के लिए सामान्य प्रबंधन कार्यक्रम जीएमपी-आकाश स्काई इज लिमिट फॉर का आयोजन किया गया । सत्र के दौरान सभी प्रतिभागियों के साथ अपने कारपोरेट अनुभव को साझा किया। सुश्री स्वागता एस सक्सेना ने सभी प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीएमपी हमें एक ऐसा मंच प्रदान करता है जहां प्रबंधकों को सीखने और विकसित होने के पर्याप्त अवसर मिलते हैं । सुझाव दिया की इस मंच से अधिक से अधिक ज्ञान प्राप्त किया जा सकता है । कार्यक्रम में भोपाल इकाई से कुल 30 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं । कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन उमेश कुमार सावले, उप प्रबंधक ने किया ।
