17.9 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeभेल न्यूज़स्वर्णकार मनाएंगे भगवान अजमीढ़ देव जी महाराज की जंयती

स्वर्णकार मनाएंगे भगवान अजमीढ़ देव जी महाराज की जंयती

Published on

भोपाल।

राजधानी के रविंद्र भवन के सामने “स्वर्णकार उद्यान” में 19 अक्टूबर 2024 को स्वर्णकार समाज के आराध्य “महाराज अजमीढ़ देव” जी की जयंती बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाई जाएगी। स्वर्ण कला बोर्ड के अध्यक्ष दुर्गेश सोनी के मुख्य आतिथ्य में मालवीय नगर भोपाल स्थित “शुभ कैफ़े और रेस्टोरेंट” में संपन्न बैठक में यह निर्णय लिया गया। इसके पूर्व आयोजक अजय सोनी एवं उपस्थित सभी युवा साथियों ने मुख्य अतिथि का पुष्प माला द्वारा स्वागत सम्मान किया गया।

महापंचायत के प्रदेश संयोजक धीरज सोनी ने महाराज अजमीढ़ देव जी की जंयती समारोह हेतु संक्षिप्त कार्य योजना बताई। दुर्गेश सोनी ने समारोह की पूर्ण कार्य योजना के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। उन्होंने स्वर्ण कला बोर्ड द्वारा आने वाले समय में किए जाने वाले अविस्मरणीय कार्यों के किए जाने के बारे में भी अवगत कराया साथ ही आयोजन स्थल का निरीक्षण भी किया और महाराज अजमीढ़ देव जी की प्रतिमा पर पुष्प माला चढ़ाई।

बैठक के आयोजक समाजसेवी अजय सोनी द्वारा उपस्थित अतिथियों एवं आगंतुकों का आभार व्यक्त किया एवं रविदास जी के दोहे “जाति-जाति में जाति हैं, जो केतन के पात, रैदास मनुष ना जुड़ सके जब तक जाति न जात।” का उदाहरण देकर बताया कि हम सभी को संगठित रहना है, और आने वाले आयोजन को सफल बनाने हेतु हर संभव सहयोग प्रदान करना है|

बैठक में मनोज सोनी, संजय सोनी, जगमोहन सोनी, राकेश सोनी, राजेश सोनी, आशीष सोनी, सुरेंद्र सोनी, सुशील सोनी, दिनेश कुमार सोनी, सुशील सोनी, नितिन सोनी, जगदीश कुमार सोनी, लोकेश सोनी, बालकृष्ण सोनी, दीपक सोनी, कांता प्रसाद सोनी, भूपेंद्र सोनी, बसंत सोनी, संतोष कुमार सोनी, श्याम कृष्णा सोनी, प्रदीप कुमार सोनी, सुनील कुमार सोनी, राजेंद्र कुमार सोनी, मनोज सोनी, आदित्य सोनी, रोहित सोनी, संजय मालवीय सोनी, नीरज सोनी, सहित स्वर्णकार समाज के कई युवा सदस्य उपस्थित रहे।

Latest articles

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसलों को मंजूरी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में महानदी भवन स्थित मंत्रालय में आयोजित...

धंबोला रात्रि चौपाल में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महिलाओं और किसानों से किया संवाद

राजस्थान। राजस्थान के डूंगरपुर जिला की चौरासी विधानसभा क्षेत्र स्थित धंबोला ग्राम पंचायत में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बीसलपुर बांध का करेंगे दौरा; ‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान’ के तहत करेंगे पूजा-अर्चना

देवली (टोंक)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को देवली उपखंड क्षेत्र स्थित प्रदेश...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...