23 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeभेल न्यूज़सरकार ने एनपीसीआईएल-एनटीपीसी संयुक्त उद्यम कंपनी “अश्विनी” को परमाणु ऊर्जा उत्पादन शुरू...

सरकार ने एनपीसीआईएल-एनटीपीसी संयुक्त उद्यम कंपनी “अश्विनी” को परमाणु ऊर्जा उत्पादन शुरू करने की मंजूरी दी

Published on

नई दिल्ली।

सरकार ने अणुशक्ति विद्युत निगम लिमिटेड (अश्विनी), न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड – एनपीसीआईएल (51%) और एनटीपीसी लिमिटेड (49%) के संयुक्त उद्यम (जेवी) को परमाणु ऊर्जा अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार भारत में परमाणु ऊर्जा संयंत्रों का निर्माण, स्वामित्व और संचालन करने की मंजूरी दे दी।

इसके अतिरिक्त, भारत सरकार ने स्वदेशी पीएचडब्ल्यूआर प्रौद्योगिकी पर आधारित माही बांसवाड़ा राजस्थान परमाणु विद्युत परियोजना (एमबीआरएपीपी) 4×700 मेगावाट को एनपीसीआईएल से संयुक्त उद्यम कंपनी अश्विनी को हस्तांतरित करने को मंजूरी दे दी है। सरकार ने एनपीसीआईएल को 500 करोड़ रुपये से अधिक निवेश करने की छूट और एनटीपीसी को एक संयुक्त उद्यम/सहायक कंपनी में 5000 करोड़ रुपये से अधिक निवेश करने की छूट भी मंजूर की है। इससे भारत में परमाणु ऊर्जा क्षमता में तेजी से वृद्धि के लिए पर्याप्त वित्तपोषण संभव हो सकेगा।

एमबीआरएपीपी के अलावा, अश्विनी देश के विभिन्न भागों में अन्य परमाणु ऊर्जा परियोजनाओं पर भी काम करेगी। इससे 2070 तक नेट जीरो के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए देश में परमाणु ऊर्जा उत्पादकता के तेजी से विस्तार के लिए वित्त, प्रौद्योगिकी और परियोजना विशेषज्ञता के संदर्भ में एनटीपीसी और एनपीसीआईएल दोनों से संसाधनों को एकत्र करने का मार्ग प्रशस्त होगा। परमाणु ऊर्जा विभाग ने औपचारिक रूप से सीएमडी, एनपीसीआईएल और सीएमडी, एनटीपीसी को सरकारी मंजूरी सौंप दी है।

Latest articles

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसलों को मंजूरी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में महानदी भवन स्थित मंत्रालय में आयोजित...

धंबोला रात्रि चौपाल में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महिलाओं और किसानों से किया संवाद

राजस्थान। राजस्थान के डूंगरपुर जिला की चौरासी विधानसभा क्षेत्र स्थित धंबोला ग्राम पंचायत में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बीसलपुर बांध का करेंगे दौरा; ‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान’ के तहत करेंगे पूजा-अर्चना

देवली (टोंक)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को देवली उपखंड क्षेत्र स्थित प्रदेश...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...