7.6 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeभेल न्यूज़गुफामंदिर पर हो रहे भव्य महायज्ञ में सरकार करेगी हर संभव मददः...

गुफामंदिर पर हो रहे भव्य महायज्ञ में सरकार करेगी हर संभव मददः कृष्णा गौर

Published on

— पांच दिवसीय नवकुण्डात्मक श्रीराम महायज्ञ, रासलीला मंचन व संत सम्मेलन की तैयारियां

भोपाल।

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने गुफामंदिर प्रांगण लालघाटी पर होने वाले पांच दिवसीय नवकुण्डात्मक श्रीराम महायज्ञ एवं रासलीला मंचन व संत सम्मेलन से जुड़ी व्यवस्थाओं को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने महन्त श्री रामप्रवेशदास जी त्यागी महाराज की उपस्थित में उन्हें पूरा भरोसा दिलाया कि प्रभु श्री राम के इस कार्यक्रम में सरकार हर संभव मदद प्रदान करेगी।

श्रीमती गौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए की सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से क्रियान्वित हों और श्रृदालुओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। पानी सप्लाई, बिजली, सड़क, स्ट्रीट लाइट, पार्किंग स्थल पर हाईमास्क, कचरा गाड़ी, सफाई कर्मचारी से लेकर यज्ञशाला के लिए आम, पीपल की लकड़ी जैसी सभी व्यवस्थाओं को पूरा करने के निर्देश दिए।

11 जून से 16 जून तक होंगे कई कार्यक्रम
पंचदिवसीय महायज्ञ की शुरुआत 11 जून की शाम 5 बजे से कलश यात्रा से प्रारंभ होगी। कलश यात्रा सिद्धीदात्री दुर्गा मंदिर, लालघाटी से प्रारंभ होगी। इसके बाद 12 जून से 16 जून तक प्रतिदिन प्रातः 7 बजे से सायं 5:30 बजे तक महायज्ञ होगा। साथ ही वृन्दावन की प्रसिद्ध रासलीला का आयोजन सायं 7 बजे किया जाएगा।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

बीएचईएल के राजस्व में 18 प्रतिशत की जबरदस्त उछाल, 2.4 लाख करोड़ रुपये पहुंची ऑर्डर बुक

हरिद्वार। सार्वजनिक क्षेत्र की देश की अग्रणी इंजीनियरिंग और निर्माण इकाई, भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स...

भोपाल आगमन पर बीचईएल अफसर वेंकटाचलम का भव्य स्वागत

भोपाल। शहर के बीएचईएल कारखाने के सिविल विभाग के पूर्व सहयोगियों और मित्रों के...

बीएचईएल में जनगणना-2027 के प्रथम चरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ

भोपाल। भारत सरकार द्वारा आयोजित की जा रही ‘जनगणना-2027’ के प्रथम चरण को सफल...