— एसएम रामनाथन को स्मृति चिन्ह, शाल एवं श्रीफल देकर अलंकृत किया
भेल भोपाल।
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने बीएचईएल भोपाल यूनिट के कार्यपालक निदेशक एसएम रामनाथन को राजभाषा कार्यान्वयन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान, तकनीकी क्षेत्र में हिंदी का प्रयोग, डिजिटलाईजेशन एवं वित्तीय क्षेत्र में हिंदी के प्रयोग पर जोर देने पर सम्मानित किया। उन्हें स्मृति चिन्ह, शाल एवं श्रीफल देकर अलंकृत किया।
मध्यप्रदेश राष्ट्रभाषा प्रचार समिति का प्रतिष्ठित सम्मान हिंदीतरभाषी हिंदी सेवी सम्मान वर्ष—2024 का आयोजन हिंदी भवन परिसर, श्यामला हिल्स, भोपाल में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यपाल मंगुभाई पटेल थे। इस वर्ष समारोह में बीएचईएल भोपाल से तमिलभाषी एसएम रामनाथन, कार्यपालक निदेशक, बीएचईएल, भोपाल को मुख्य अतिथि द्वारा स्मृति चिहन, शाल एवं श्रीफल देकर अलंकृत किया गया।
कार्यक्रम का शुभांरभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्जवलन एवं राष्ट्रगान के साथ सम्पन्न हुआ। यह सम्मान प्रतिवर्ष केंद्रीय सरकार के कार्यालयों, उपक्रमों, बैंको में राजभाषा हिंदी के प्रयोग में उल्लेखनीय योगदान देने वाले हिंदीतरभाषी हिंदी सेवियों को दिया जाता है। जिन्होंने अपने कार्यालय—उपक्रम में राजभाषा हिंदी के प्रयोग को बढ़ाने के लिए विशेष रूचि लेकर प्रतिबद्धता के साथ काम किया हो।
इस अवसर पर मप्रराभा प्रचार समिति के अध्यक्ष डॉ. सुखदेव प्रसाद दुबे, मंत्री संचालक कैलाशचंद्र पंत, रघुनंदन शर्मा, उपाध्यक्ष, प्रो. रंजना अरगडे, डॉ. संजय सक्सेना एवं बीएचईएल, भोपाल के अपर महाप्रबंधक (मासं) आरिफ अहमद सिद्दीकी, उप महाप्रबंधक (मासं) प्रज्जल आदक एवं राजभाषा टीम तथा भारी संख्या में हिंदी प्रेमी उपस्थित थे।
20 अक्टूबर के बाद हो सकती है ज्वाइंट कमेटी की बैठक
बीएचईएल दिल्ली कॉरपोरेट में ज्वाइंट कमेटी की बैठक 20 अक्टूबर के बाद हो सकती है। इसके लिए केंद्रीय नेताओं से 21,22 व 23 अक्टूबर का समय मांगा गया है।
