15.1 C
London
Friday, May 22, 2026
Homeभेल न्यूज़कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2025 का...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2025 का भव्य आयोजन

Published on

भोपाल

कॉर्पाेरेट इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय उत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी के प्रति छात्रों में उत्साह और जागरूकता पैदा की। साथ ही कई रचनात्मक और शैक्षिक गतिविधियों का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत रंगोली प्रतियोगिता से हुई जिसमे छात्रों ने अपनी रंगीन कल्पना और वैज्ञानिक सोच को कागज और रंगों के माध्यम से उकेरा। इसके पश्चात भाषण और पोस्टर प्रस्तुति प्रतियोगीता आयोजित की गई जिसमें छात्रों ने विज्ञान पर्यावरण और नवाचार जैसे विषयों पर अपने विचार व्यक्त किये। इसके अतिरिक्त अतिथि व्याख्यान हुआ। इसमें उद्योग और विज्ञान क्षेत्र के विशोषज्ञों को बुलाया गया जिन्होने अपने अनुभव और ज्ञान से छात्रों को प्रेरित किया।

कार्यक्रम के समापन पर पुरस्कार वितरण सत्र का आयोजन हुआ। विजेता छात्रों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार प्रदान किया गया। निदेशक डॉ. भरत किशोर गुप्ता जी ने इस अवसर पर छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा “विज्ञान केवल किताबों तक सीमित नही है ये हमारे रोजमर्रा के जीवन में व्याप्त है और इसकी समझ हमें एक बेहतर भविष्य कि दिशा में मार्गदर्शन करती है।“ ऐसे आयोजनों से छात्रों के मन में विज्ञान के प्रति प्रेम और सम्मान बढता है।

Latest articles

सूरजपुर जिला चिकित्सालय में अत्याधुनिक सीटी स्कैन सुविधा शुरू, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया वर्चुअल शुभारंभ

रायपुर। विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के अवसर पर जिला चिकित्सालय सूरजपुर में...

सुबह-सुबह गांव की गलियों में पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, चाय पर चर्चा कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

राजस्थान। भजनलाल शर्मा ने गांवों में पहुंचकर आमजन से सीधे संवाद की अपनी पहल...

जनजातीय क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास सरकार की प्राथमिकता, लापरवाही पर बांसवाड़ा नगर परिषद आयुक्त एपीओ : सीएम भजनलाल शर्मा

राजस्थान। बांसवाड़ा राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार जनजातीय...

पंजाब में ‘आप’ ने फूंका 2027 विधानसभा चुनाव का बिगुल, दो दिवसीय दौरे पर हलवारा पहुंचे केजरीवाल

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए अभी से...

More like this

ईंधन और पर्यावरण संरक्षण के लिए पैदल कार्यालय पहुंचे बीएचईएल के कार्यपालक निदेशक

बीएचईएल के ईडी ने कहा आर्थिक देशभक्ति” को जन-आंदोलन बनाने की जरूरत हरिद्वार। आखिर बीएचईएल...

हॉलिडे होम्स की ऑनलाइन बुकिंग में पारदर्शिता की मांग

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) द्वारा संचालित हॉलिडे होम्स की ऑनलाइन आरक्षण प्रणाली...

बीएचईएल में एक दिवसीय पूर्व पदोन्नति प्रशिक्षण कार्यक्रम

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के सांस्कृतिक भवन में कर्मचारियों और अधिकारियों...