भोपाल
शुक्रवार को अवधपुरी के वार्ड 60 के अमरावद खुर्द में भीलट बाबा के मंदिर की प्राणप्रतिष्ठा की गई । इस मौके पर भीलट बाबा की भव्य कलश यात्रा निकाली गई। शुक्रवार से मंदिर परिसर में भीलट बाबा की 3 दिवसीय कथा का आयोजन भी किया जा रहा है । कलश यात्रा में भगवान सिंह परमार सहित समस्त रहवासी , वार्ड 60 पार्षद बी शक्ति राव एवं अवधपुरी परिक्षेत्र जन-कल्याण महासमिति के अध्यक्ष रमन तिवारी उपस्थित थे ।
