26.9 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeभेल न्यूज़हेम्टू इंटक ने कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस मनाया

हेम्टू इंटक ने कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस मनाया

Published on

भोपाल

भेल उद्योग नगरी के पिपलानी स्थित इंटक कार्यालय में कांग्रेस का स्थापना दिवस धूमधाम से बनाया गया । इस मौके पर मध्यप्रदेश इंटक अध्यक्ष आरडी त्रिपाठी ने सभा को सम्बोधित करते हुये कहा भारतीय राष्ट्र्रीय कांग्रेस की स्थापना 72 प्रतिनिधियों की उपस्थिति के साथ 28 दिसंबर 1885 को बम्बई के गोकुल दास तेजपाल संस्कृत महाविद्यालय में हुई थी। इसके संस्थापक महासचिव (जनरल सेक्रेटरी) एओ ह्यूम थे जिन्होंने कलकत्ता के व्योमेश चन्द्र बनर्जी को अध्यक्ष नियुक्त किया था।

कांग्रेस पार्टी ने देश को आजाद करने में मुख्य भूमिका निभाई थी। देश की आजादी में कांग्रेस के बाल, लाल ,पाल,की जोड़ी बहुत प्रसिद्ध हुई। जिनका पूरा नाम बाल गंगाधर तिलक, लालालाजपतराय, विपिन चंद्र पाल थे।15 अगस्त 1947 को देश की आजादी में कांग्रेस के कई नेताओ ने आंदोलन में जेल गए लाठिया खाई कई नेताओं ने अपने प्राणों की भी आहुति दे दी। आधुनिक भारत के निर्माता देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी ने देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बहुउद्देशीय कार्यक्रम चलाये।

शिक्षा में प्रगति लाने के लिए आईआई टी, एम्स का निर्माण करना। कृषि उत्पादन में वृद्धि करने के लिए बांधो का निर्माण उन्नत बीजो की व्यवस्था ,रोजगार के लिए 300 से अधिक पब्लिक सेक्टर के कारखानो का निर्माण कर देश को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।देश कांग्रेस पार्टी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। कार्यक्रम में उपस्थित हेमटू इंटक के महामंत्री गौतम मोरे, कोषाध्यक्ष राजेश शुक्ला, मीडिया प्रभारी सीआर नामदेव, मप्र यूथ इंटक अध्यक्ष मिथलेश तिवारी, फजल खान आदि मौजूद थे।

Latest articles

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसलों को मंजूरी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में महानदी भवन स्थित मंत्रालय में आयोजित...

धंबोला रात्रि चौपाल में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महिलाओं और किसानों से किया संवाद

राजस्थान। राजस्थान के डूंगरपुर जिला की चौरासी विधानसभा क्षेत्र स्थित धंबोला ग्राम पंचायत में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बीसलपुर बांध का करेंगे दौरा; ‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान’ के तहत करेंगे पूजा-अर्चना

देवली (टोंक)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को देवली उपखंड क्षेत्र स्थित प्रदेश...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...