– कार्पोरेट कॉलेज में NSS फाउण्डेशन डे पर्वतारोही सुश्री मेघा परमार का उद्बोधन
भोपाल।
मंगलवार को कार्पोरेट कॉलेज में NSS का फाउण्डेशन डे बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि, मध्यप्रदेश की पहली महिला माउण्ट ऐवरेस्ट पर्वतारोही सुश्री मेघा परमार शामिल हुई। इन्होंने अपने प्रेरणादायी संबोधन में सभी उपस्थित छात्र एंव छात्राओं के साथ अपने जीवन में माउण्ट ऐवरेस्ट पर चढ़ाई के अपने सभी प्रकार के अनुभवो को साझा किया। उन्होंने बताया कि पर्वतारोहण के समय आने वाली कठिनाइयों का सामना कैसे किया और कैसे उच्च मनोबल, साहस एवं सकारात्मक दृष्किोण रखते हुये अंततः माऊण्ट ऐवरेस्ट फतेह किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था के डायरेक्टर डॉ. भरत किशोर गुप्ता ने मुख्य अतिथि सुश्री मेघा परमार का हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
