भोपाल
बीएचईएल के कर्मचारियों के बोनस,इन्सेंटिव के अलावा अनुकंपा नियुक्ति जेसीएम की बैठक और नये कर्मचारियों की भर्ती को लेकर बीएचईएल की एचएमएस यूनियन बुधवार को भेल के फाउंड्री गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया । यह प्रदर्शन गुरूवार को भेल के गेट नंबर 6 पर दोपहर 3 बजे भी होगा ।
फाउंड्री गेट पर कर्मचारियों को संबोधित करते हुये यूनियन के महासचिव अमर सिंह राठौर और वरिष्ठ सचिव हेमंत सिंह कहा कि शीर्ष प्रबंधन भेल की जीसीएम की बैठक तक आयोजित नहीं कर पाई। कर्मचारियों कि समस्याऐं पीपी और एसआइपी बोनस की मांग आज भी पूरी नहीं हो पाई। वह अपना हक मांग रहे हैं न की भीक । इसको लेकर एचएमएस यूनियन ने कई बार शीर्ष अधिकारियों को ज्ञापन तक सौंपे हैं नेता द्वय का कहना है कि अब कर्मचारी हित में यूनियन करो या मरो की नीति पर काम करेगा ।
गुरूवार को भी इन मांगों को लेकर सैंकड़ों की संख्या में कर्मचारी गेट नंबर 6 पर प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद भी प्रबंधन नहीं माना तो दिल्ली कूचकर कॉरपोरेट ऑफिस में धरना प्रदर्शन किया जायेगा। फाउंड्री गेट पर गेट मीटिंग व प्रदर्शन के दौरान एचएमएस के साथ के टीयू और यूएमएस यूनियन के पदाधिकारी के अलावा अमर सिंह राठौर महामंत्री,जितेंद्र सिंह अध्यक्ष ,हेमंत सिंह वरिष्ठ सचिव,जितेंद्र सक्सेना, एसके लोधी,संजय गुप्ता,बिट्टू अरोरा,मीडिया प्रभारी मनोज दीक्षित,सचिव डीके जाटव और सेंथिल कुमार के अलावा बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद थे।
