6.1 C
London
Saturday, March 28, 2026
Homeभेल न्यूज़एचएमएस यूनियन अड़ी रिवार्ड स्कीम चालू कराने,हर ब्लॉक में घेरा महाप्रबंधकों को

एचएमएस यूनियन अड़ी रिवार्ड स्कीम चालू कराने,हर ब्लॉक में घेरा महाप्रबंधकों को

Published on

भोपाल

प्रतिनिधि यूनियन को चुनाव जीतने के बाद हेस्टू एसएमएस यूनियन कर्मचारियों को जल्द से जल्द रिवार्ड स्कीम चालू कराने प्रबंधन के खिलाफ लड़ाई जारी रखे हुये है । हर दिन यूनियन के पदाधिकारी हर ब्लॉक के महाप्रबंधकों को घेर कर यह बताने की कोशिश कर रहें हैं कि यदि कर्मचारियों ने भोपाल यूनिट में उत्पादन के समय बेहतर परफारमेंस किया है तो कर्मचारियों को मिलने वाली रिवार्ड स्कीम का लाभ नहीं मिल पा रहा है ।

यूनियन की मानें तो जब तक यह स्कीम चालू नहीं हो जाती तो वह कारखाने के 20 महाप्रबंधकों को यह संकेत देते रहेंगे की वह इसके लिये शीर्ष प्रबंधन का ध्यान आकर्षित करें । बुधवार को हेस्टू एवं सहयोगी संगठन , कर्मचारी ट्रेड यूनियन तथा उत्कृष्ट मजदूर संघ का प्रतिनिधि मंडल फीडर्स के जीएम मोती सिंह रावत से मुलाकात की । एचएमएस के वरिष्ठ सचिव हेमंत कुमार सिंह ने प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों का फीडर्स जीएम से परिचय कराया।

केटीयू के महामंत्री मो फारुख ने कर्मचारियों की प्रमुख समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि फीडर्स के उत्पादन लक्ष्य को देखते हुए भोपाल की रिवार्ड स्कीम अविलम्ब चालू करने तथा शाप फ्लोर में वर्किंग कंडीशन में सुधार करने की जरूरत है , यूएचएस के कोषाध्यक्ष छोटे लाल कोरी ने कहा यदि समय पर रिवार्ड स्कीम चालू नहीं की गई तो विभाग का लक्ष्य प्राप्त करना कठिन होगा। हेस्टू एवं सहयोगी संगठन विभाग के लक्ष्य को प्राप्त करने में पूरा सहयोग करेगा।रावत ने प्रतिनिधि मंडल को विश्वास दिलाते हुए कहा कि आपके सुझावों को उच्च प्रबंधन तक पहुचाया जाएगा।

प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से एचएमएस के एसके लोधी, राजेश चौधरी, सलाउद्दीन खान, सतेंद्र सिंह, एस सेंथिल कुमार, योगेश जाटव, रामनरेश सिंह, सनातन परीदा, रामानुज पटेल, विकास तिवारी, कृष्णा मूर्ति, केटीयू के आरएस अरोरा, व्ही एस चाहर, जितेंद्र लोहट, यूएमएस के शैलेन्द्र सिंह ,रामनारायण गोंड के साथ अन्य यूनियन पदाधिकारी उपस्थित थे। कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं के निराकरण हेतु प्रबंधन पर दबाव बनाने की प्रक्रिया हेस्टू के महासचिव का. अमर सिंह राठौर के प्रेरणा एवं मार्गदर्श से की जा रही है।

Latest articles

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी ₹10 घटी, कीमतों को स्थिर रखने का फैसला

केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में ₹10-₹10 प्रति लीटर की...

भोपाल में खौफनाक वारदात: 80 उपद्रवियों के बीच फंसा परिवार, 6 साल की मासूम के सिर पर तलवार से हमला

भोपाल राजधानी के शाहजहानाबाद इलाके में बुधवार देर रात मानवता को शर्मसार करने वाली घटना...

पटरी पार करते समय बड़ा हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग पूर्व टेलर की मौत

भोपाल राजधानी के ऐशबाग थाना इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया।...

भोपाल: ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद में मोबाइल टावर निर्माण पर बवाल, AIMIM कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी झड़प

भोपाल राजधानी की ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद की पार्किंग में मोबाइल टावर लगाए जाने को लेकर...

More like this

भेल कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ‘कैफेटेरिया सुविधा’ की प्रक्रिया शुरू

भोपाल भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) प्रबंधन ने अपने कर्मचारियों के लिए नए वित्तीय वर्ष...

भेल के राघवेंद्र शुक्ला बनें महाप्रबंधक

भोपाल भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) के कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा पदोन्नति के आदेश जारी किए...

बीएचईएल के सुपरवाइजर ने लगाई फांसी

भोपाल भेल भोपाल यूनिट के 2 नंबर अनेक्सी में कार्यरत् सुपरवाइजर अक्षर सिंह ने अपने...