9.5 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeभेल न्यूज़रिवार्ड स्कीम की लड़ाई दिल्ली तक लड़ेगी एचएमएस

रिवार्ड स्कीम की लड़ाई दिल्ली तक लड़ेगी एचएमएस

Published on

भोपाल

हेस्टू एचएमएस के महासचिव अमर सिंह राठौर ने बताया कि चुनाव में एचएमएस का वादा था कि वह चुनाव जीतने के बाद भेल कर्मचारियों की सबसे बड़ी मांग रिवार्ड स्कीम को लागू करवायेंगे । इसके लिये यूनियन आखरी दम तक लड़ाई लड़ेगी । उन्होंने बताया कि हमने भेल प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने हर महाप्रबंधक से निवेदन किया है कि वह यह मांग पूरी कराने महाप्रबंध प्रमुख को बतायें । इसके बाद भी रिवार्ड स्कीम शुरू नहीं की गई तो यूनियन दिल्ली तक लड़ाई लड़ेगी ।

इसी कड़ी में शुक्रवार को हेस्टू ,केटीयू तथा यूएमएस का प्रतिनिधि मंडल फेब्रिकेशन विभाग के जीएम रविन्द्र कुमार राय से मुलाकात की । एचएमएस के जितेंद्र सिंह ने प्रतिनिधि मंडल के सदस्यो का फेब्रिकेशन के जीएम से परिचय कराया एवम समस्याओं पर प्रकाश डाला। एचएमएस के वरिष्ठ सचिव हेमन्त सिंह ने कहा कि कारखाने में वर्किंग मैन पावर कम होती जा रही है लेकिन वर्ष 2022-23 के उत्पादन लक्ष्य 5012 करोड़ को देखते हुए,कार्पोरेट की रिवार्ड स्कीम आने तक, भोपाल की क्षेत्रीय रिवार्ड स्कीम अतिशीघ्र प्रारंभ की जानी चाहिए। हेस्टू एवं सहयोगी संगठन विभाग के लक्ष्य को प्राप्त करने में पूरा सहयोग करेगा।

प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से एचएमएस के एसके लोधी , सलाउद्दीन खान, नितिन दुबे, एस सेंथिल कुमार, फ्लस राठौर, योगेश जाटव, विजय तिवारी, प्रेम चंद्र डांग, सुरेश मरकाम, राजकुमारी सैनी , आरएस अरोरा, व्ही एस चाहर, विकास तिवारी, मो हाजिक,मनीष टेकरे के अध्यक्ष जितेंद्र सक्सेना,आरएस मरकाम, राखी कासदे, छोटे लाल कोरी शैलेन्द्र सिंह ,रामनारायण गोंड , घनश्याम बोबाड़े के साथ अन्य यूनियन पदाधिकारी उपस्थित थे।

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

डायरेक्टर एचआर के इंटरव्यू में शामिल में होंगे बीएचईएल भोपाल के ईडी

भोपाल। भेल दिल्ली कॉरपोरेट के डायरेक्टर मानव संसाधन विभाग के मुखिया का पद रिक्त...

बीएचईएल के दो डायरेक्टर आज आयेंगे भोपाल

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) दिल्ली के दो डायरेक्टर बुधवार को भोपाल आयेंगे...