भोपाल
गुरूवार को बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मे पूर्व छात्र-छात्राओं द्वारा होली मिलन एवं मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा। जहां सभी पूर्व छात्र एकत्रित होकर करंगे पुरानी यादें ताज़ा साथ ही होली उत्सव मनाएंगे एवं कॉलेज के विकास में अपनी भूमिका एवं योगदान पर विचार रखेंगे कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्य अतिथि के रूप में कॉलेज के पूर्व छात्र वर्तमान में माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय में कुल सचिव अविनाश वाजपयी , शिवम मिश्रा , एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ संजय जैन करेंगे कार्यक्रम का समन्वय पूर्व छात्र संगठन अल्यूमनी एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रकाश चौकसे सचिव, लखन मेहरा सह सचिव सुश्री निगहत परवीन, सोनल दीक्षित एवं साथीयो द्वारा की जा रही है।
