भोपाल
हेम्टू इंटक यूनियन कार्यालय के प्रांगण में होली मिलन का कार्यक्रम किया गया।मध्य प्रदेश इंटक के अध्यक्ष आरडी त्रिपाठी की उपस्थिति में रंगो के इस पावन पर्व को मनाया गया। कार्यक्रम में मप्र इंटक अध्यक्ष आरडी त्रिपाठी ने कहा की रंगो के इस पावन पर्व में सभी कर्मचारीयो के जीवन में खुशियों का रंग भरा रहे।सभी स्वस्थ रहे मस्त रहे और सदैव ऊर्जा से भरे रहे। मिलन समारोह में भेल के ईडी एसएम रामनाथन,एचएमएस यूनियन के महासचिव अमर सिंह राठौर, अपर महाप्रबंधक मानव संसाधन आरिफ अहमद सिद्दीकी ,इंटक प्रदेश महामंत्री रामराज तिवारी ,भेल सुपरवाइजर एकता मंच के पूर्व अध्यक्ष केपी द्विवेदी , पूर्व पार्षद महेश मालवीय ,कोषाध्यक्ष राजेश शुक्ला ,युथ इंटक अध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ,मिडिया प्रभारी सी आर नामदेव, आर के हुरडे, धर्मेन्द्र अवस्थी ,सी एम साहू, धर्मेन्द्र त्रिपाठी , सुनील महाले ,प्रदीप मालवीया ,नीरज विष्वकर्मा, सतेंद्र शर्मा, संतोष कुमार, अजीत गोंड, ललित रायचंदानी, जीतेन्द्र मालवीया ,अजय राठिया, रणजीत रजक आदि यूनियन के पदाधिकारी मौजूद थे।
श्री चित्रगुप्त मण्डल भेल का होली मिलन समारोह
श्री चित्रगुप्त मण्डल भेल (कायस्थ समाज) का पारिवारिक होली मिलन पर लोक गीत संगीत फूलों से होली के साथ मिलन समारोह 31 मार्च (रविवार) समय 6 बजे मण्डल कार्यालय 68 भवानी धाम फेस 2 में आयोजित किया जायेगा । यह जानकारी संस्था के पदाधिकारी आरके खरे ने दी।
