28.9 C
London
Tuesday, May 26, 2026
Homeभेल न्यूज़मकर संक्रांति पर गृह योग अगले 30 दिनों के लिए

मकर संक्रांति पर गृह योग अगले 30 दिनों के लिए

Published on

– सूर्य की राशि परिवर्तन के समय बनने वाली कुंडली को संक्रांति कुंडली कहते हैं

सूर्य के बारह राशियों में प्रवेश पर बनी कुंडली से अगले तीस दिनों का फलकथन जाना जाता है पर सूर्य का मकर राशि और कर्क राशि में प्रवेश विशेष महत्व रखता है।मकर राशि प्रवेश पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में ही होता है जो सूर्य का ही नक्षत्र है पर मकर राशि शत्रु गृह शनि की है इसलिए इस संक्रांति पर मंत्र पूजा दया दान औऱ संकल्प पर ध्यान देना शुभ माना जाता है.

जनवरी 15 को रात में 2 बजकर 44 मिनट पर बनी कुंडली, तुला लग्न औऱ चंद्र शतभिषा नक्षत्र और कुम्भ राशि में है।प्रश्नमार्ग के अनुसार संक्राति कुंडली और शतभिषा नक्षत्र कुधान्य और वर्षा के संकेत देती हैं अर्थात देश में रबी फसल बहुत अच्छी होगी और किसानों की खुशहाली बढ़ेगी,लेकिनउत्तर भारत में कुछ दिनों में वर्षा होने का योग भी बन सकता है ।

धर्म का कारक ग्रह गुरू लग्न को सातवीं दृष्टि से देख रहा है जो देश में राम मंदिर निर्माण को लेकर जनता के उल्लास की वृद्धि करेगा हालांकि लग्र पति शुक्र का द्वितीय भाव में स्थित होना कुछ विघ्न आदि को भी दर्शाता है

चतुर्थ और पंचम भाव स्वामी शनि की चंद्र से युति सरकार द्वारा किसानों और महिलाओं के लिए कुछ विशेष घोषणाएं अंतरिम बजट के दौरान आ सकती हैं और तृतीय भाव में मंगल और बुध की युति नौजवानो के लिए विशेष प्रावधान किए जाने की संभावना भी दिखा रहा है। चुनाव आयोग के द्वारा अगले लोक सभा चुनाव के लिए कुछ महत्वपूर्ण फैसले सामने आ सकते है परंतु चुनाव फंडिंग और बॉन्ड को लेकर विवाद तेज हो सकता है.

सुभाष सक्सेना
ज्योतिष आचार्य

Latest articles

नौतपा के दो रंग- एक तरफ भीषण गर्मी तो दूसरी आंधी और बूंदाबांदी, 45 शहरों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में इस बार नौतपा की शुरुआत अलग अंदाज में हुई है। एक...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

गंगा दशहरा पर भरतपुर से ‘वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान-2026’ का आगाज, सीएम ने किया जल पूजन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर भरतपुर...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...