भोपाल
श्री संत रविदास सेवा संस्थान एवं श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ मध्य प्रदेश के तत्वाधान में गुरूवार बरखेड़ा स्थित प्राचीन संत रविदास मंदिर मुख्यमंत्री कन्यादान योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह सम्मेलन में परिणय सूत्र में बंधे नव दम पंतियों को सम्मानित किया एवं विवाह प्रमाण पत्र वितरण किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश शासन की मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर , महापौर श्रीमती मालती राय ,निगम अध्यक्ष कृष्ण सूर्यवंशी ,विधानसभा संयोजक टीआर मिश्रा ,मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह परिहार ,क्षेत्रीय पार्षद नीरज सिंह ,संयुक्त कलेक्टर एसडीम एलके खरे साहब , भेल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर संजय जैन एवं पुलिस थाना प्रभारी अवधेश सिंह तोमर , जोन अधिकारी बीएस साहू आदि मौजूद थे।
