कॉर्पोरेट नेतृत्व और सरकारी एवं सार्वजनिक सेवा क्षेत्र में उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के सम्मान में, बीएचईएल के सीएमडी डॉ. नलिन सिंघल को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), दिल्ली द्वारा प्रतिष्ठित पूर्व छात्र पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार आईआईटी, दिल्ली के 54वें दीक्षांत समारोह में बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष डॉ. आर. चिदंबरम द्वारा प्रदान किया गया। आईआईटी, दिल्ली के पूर्व छात्र, डॉ. सिंघल ने अपनी बीटेक 1985 में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में पूरी की थी।
यह पुरस्कार डॉ. नलिन सिंघल को निजी, सार्वजनिक और सरकारी क्षेत्रों में विभिन्न कार्यों में उनकी 36 वर्षों की सेवा के सम्मान में प्रदान किया गया है। आईआईटी-आईआईएम स्नातक और राष्ट्रमंडल विद्वान उन्होंने भारतीय रेलवे के साथ-साथ कॉनकोर, आईआरसीटीसी, सीईएल और बीएचईएल जैसे विभिन्न सीपीएसई में काम किया है। उन्होंने रेल मंत्रालय के लॉन्ग रेंज डिसीजन सपोर्ट ग्रुप के साथ भी काम किया है। 16 वर्षों से अधिक के बोर्ड/सीईओ स्तर के अनुभव के साथ, डॉ. शिंगल को एक टर्नअराउंड विशेषज्ञ के रूप में पहचाना जाता है।
