23.1 C
London
Saturday, May 30, 2026
Homeभेल न्यूज़भारत के संविधान में बाबा साहब डॉ. भीमराव आम्बेडकर का महत्वपूर्ण योगदान...

भारत के संविधान में बाबा साहब डॉ. भीमराव आम्बेडकर का महत्वपूर्ण योगदान : ईडी

Published on

भोपाल

विनय निगम कार्यपालक निदेशक, बीएचईएल भोपाल एवं झांसी ने भारत रत्न डॉ. भीमराव आम्बेडकर की 66वीं पुण्यतिथि पर आम्बेडकर पार्क एवं बाल उद्यान में बाबा साहेब की मूर्ति पर माल्यार्पण किया । इस कार्यक्रम में विशेष रूप से आदिकन्द बेहेरा, महाप्रबंधक (मानव संसाधन) सभी महाप्रबंधक तथा लायसन अधिकारी सहित अन्य ट्रेड यूनियनों के प्रतिनिधिगण तथा कर्मचारीगण मौजूद थे । कार्यक्रम का आयोजन एससी, एसटी एवं ओबीसी एमप्लाइज एसोसिएशन द्वारा चिल्ड्रन पार्क एवं आम्बेडकर पार्क में किया गया ।

इस अवसर पर विनय निगम ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहेब एक विख्यात सामाजिक कार्यकर्ता, अर्थशास्त्री, कानूनविद, राजनेता और सामाज सुधारक थे । उन्होंने भारत के संविधान को तैयार करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है । उन्होंने कहा कि एक प्रजातांत्रिक राष्ट्र के रूप में भारत की जो विश्व में ख्याति है, उसमें डॉ. आम्बेडकर की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है ।

उन्होंने सभी से बाबा साहेब के मागदर्शन पर चलने की अपील की । इधर भारतरत्न बाबा साहब डॉ भीम राव आंबेडकर जी की पुण्यतिथि हेवू- भारतीय मजदूर संघ द्वरा यूनियन कार्यालय पर मनाई गई। इस अवसर पर बाबा साहब की फोटो पर माल्यार्पण एवं द्वीप प्रज्वलित कर दो मिनट का मौन रखा गया।

Latest articles

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

पद्मश्री गोडबोले दंपति से मिले सीएम विष्णुदेव साय: बोले- ‘बस्तर के लिए इनका 4 दशक का समर्पण मानवता की असाधारण मिसाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में बस्तर के...

More like this

बीएचईएल के नरेश नेपा की डूबती नैय्या के बनें सहारा

नेपानगर की नेपा मिल में नया अध्याय: बिना किसी आर्थिक पैकेज के शुरू हुआ...

भेल कैंटीन में अव्यवस्थाओं पर भड़की एचएमएस यूनियन, औचक निरीक्षण कर दुरुस्त कराईं व्यवस्थाएं

भोपाल। प्रतिनिधि यूनियन एचएमएस के जुझारू कार्यकर्ताओं ने भेल कैंटीन की व्यवस्थाओं का औचक...

नई दिल्ली में आयोजित रोडशो में भेल ने प्रदर्शित की अपनी कोयला गैसीकरण तकनीक, केंद्रीय मंत्रियों ने किया दौरा

नई दिल्ली। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के तत्वावधान में नई दिल्ली में 'सतही...