— भेल दशहरा मैदान, पिपलानी, रत्नागिरी, अहिंसा विहार, सोनागिरी, कर्मवीर नगर आदि क्षेत्रों में हुई कार्रवाई
भोपाल।
निगम के अमले ने शनिवार को भेल क्षेत्र के दशहरा मैदान, पिपलानी, रत्नागिरी, अहिंसा विहार, सोनागिरी, कर्मवीर नगर आदि क्षेत्रों में सडकों पर घूम रहे मवेशियों को पकडने की कार्रवाई की। इस दौरान अमले ने 9 पशुओं को पकडकर कांजी हाउस भेजा जबकि 36 पशुओं को गौशाला भेजने की कार्रवाई की गई।
