भोपाल।
नेशनल एलिजिबिल्टी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) यूजी के जारी रिजल्ट में भोपाल के अक्षर दुबे ने आल इंडिया 868 रैंक लाकर सिटी में टॉप किया है। उन्हें 720 में से 705 अंक मिले। वहीं दूसरे स्थान पर आने वाले हर्ष कुमार गुप्ता को आल इंडिया रैंक 1424 मिली। तीसरे स्थान पर भोपाल के सार्थक जैन रहे जिन्हें आल इंडिया 1501 वीं रैंक मिली।
इस परीक्षा के जरिए स्टूडेंटस को देशभर के मेडिकल कॉलेजों में दाखिला मिलता है। नीट काउंसलिंग के बाद रैंक के आधार पर स्टूडेंट एमबीबीएस, बीडीएस और अन्य मेडिकल कोर्सेस में दाखिला मिलता है।
