7.5 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeभेल न्यूज़एनआरआई में केन्द्रीय मंत्री कुलस्ते पहुंचे भगवान बालाजी के विवाह उत्सव में

एनआरआई में केन्द्रीय मंत्री कुलस्ते पहुंचे भगवान बालाजी के विवाह उत्सव में

Published on

भोपाल

रायसेन रोड सज्जन सिंह पटेल नगर रिथत एनआरआई संस्थान में लक्ष्मी पद्मावती वेंकटेंश बालाजी हनुमान एवं गरूण मंदिर के प्रांगण में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले ब्रम्होत्सव का आज तीसरे दिन पूजा की शुरुआत में सुप्रभात सेवा से बालाजी भगवान को जगाया गया। उसके पश्चात भगवान बालाजी के सामने यज्ञशाला मे मूल मंत्र हवन किया गया। द्वार तोरण मे चारों द्ववारोंं की पूजा की गई।

वेंकटेंश बालाजी कीे महाकुंभ आराधना की गई जिसमें बालाजी कीे चारों रूपों बिंब, अग्नि, जल व मंडल रूप में दिखाये गये । माता गोदादेवी का दूध, दही, मक्खन, शक्कर, शहद व धी से अभिषेक किया गया। पुर्णाआहूती आयोजित की गई व तीर्थप्रसाद विवरण किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान दक्षिण भारत के विशेष बाजा नादास्वरम का कीर्तन किया गया । भक्तजनों ने श्री गोविंदाय-गोविंदाय का स्वर के साथ पूजा का पुरा आंनद उठाया।

सुबह की पूजा मे फग्गन सिंह कुलस्ते केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री भारत सरकार व विधायक कृष्णा गौर शामिल हुए । शाम को माता श्री देवी, भूदेवी माता के साथ बालाजी महाराज का कल्याणम अर्थात विवाह दक्षिण पद्धति से कराया गया । कन्यादान मंदिर के संरक्षक डी सुबोध सिंह एवं श्रीमती जयश्री सिंह ने किया इस मौके पर उन्होंने गोदान, भूदान व सोना दान किया । बालाजी भगवान के विवाह मे दक्षिण भारतीय मालामारपीडि नृत्य किया गया।

ब्रम्होत्सव के आखरे व चौथे दिन रविवार सुबह 9 बजे प्रांतकाल मुलमंत्र हवन, महाकुंभ आराधना, द्वारतोरणम् पूजा, सुदर्शन हवन, महापूर्णाहुति व भगवान बालाजी का 108 कलश से अभिषेक किया जायेगा। उसके पश्चात प्रसाद गोष्ठी होगी। रविवार को पूजा में महामहिम राज्यपाल मंगू भाई पटेल शामिल होंगे । पूजा का कार्यक्रम श्री श्री श्री त्रिदण्डी श्रीमन्नारायन रामानुज चिनर जियर स्वामी जी के शिष्यगण हैदराबाद निवासी, श्री मान श्री प्रणीत कुमार आचार्य जी प्रमिता आचार्य आत्रेया चार्य व आचार्य कातिर्केय के सान्निध्य में कराया जायेगा।

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

बीएचईएल देश के विकास की आधारशिला — केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी

केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री  एचडी कुमारस्वामी ने शुक्रवार को बीएचईएल  हरिद्वार का...