भोपाल।
श्री चित्रगुप्त मंडल भेल की नई कमेटी की प्रथम बैठक मंडल कार्यालय भवानी धाम फेस-2 में आयोजित की गई जिसमें नई कमेटी के सदस्यों ने समाज में फैली विभिन्न कुरितियो को दूर करने की शपथ ली। समिति के अध्यक्ष आरके खरे ने बताया कि दहेज प्रथा, शादी-ब्याह अन्य अवसर पर दिखाने के लिए अधिक खाने के स्टाल लगाना जिसमें सिर्फ खाने की बर्बादी होती है इसे रोकना, मृत्यु भोज बंद होना चाहिए, सरकारी नौकरी कम होने पर खुद का व्यवसाय करना और इसके लिए शीघ्र ही सेमिनार आयोजित करने जैसे निर्णय लिए व शपथ ली गई। उन्होंने बताया कि श्री चित्रगुप्त भगवान मंदिर भवन का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करेंगे।
