9.2 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeभेल न्यूज़थ्रिफ्ट चुनाव में घर-घर जाकर कोई टे्रक्टर पर सवार होकर मांग रहा...

थ्रिफ्ट चुनाव में घर-घर जाकर कोई टे्रक्टर पर सवार होकर मांग रहा है वोट तो कोई निकल पड़ा पैदल

Published on

भोपाल

सवा सौ करोड़ की थ्रिफ्ट सोसायटी पर काबिज होन के लिये कई पैनल के उम्मीदवार घर-घर जाकर प्रचार कर मतदाताओं को मनाने की कोशिश कर रहे हैं । कोई टे्रक्टर पर सवार हो गया है तो कोई पैदल ही चुनाव प्रचार कर रहा है । कोशिश है कि हर हाल में डायरेक्टर बन जायें यह पहला मौका है कि मतदाता इस वित्तीय संस्था में पिछले 10 माह से चल रहे विवाद के कारण काफी सोच समझकर मतदान करेगा । मंगलवार को विभिन्न पैनल के उम्मीदवारों ने कई कालोनियों में जन संपर्क कर डाला ।

संकल्प पैनल
मंगलवार को संकल्प पैनल के उम्मीदवारों ने अपने समर्थकों के साथ अभिनव होम्स फेस 02 ,03 , शंकर गार्डन , अयोध्या एक्सटेंशन में टे्रक्टर के साथ घर – घर जाकर वोट मांगे और सभी उम्मीदवारों को विजय बनाने की अपील की । पैनल को विजयी बनाने का मतदाताओं ने भरोसा दिलाया । जन संपर्क में अभियान में पैनल के चंद्रमोहन साहू , विमल कुमार साहू , सुनील महाले , नवनीत निश्चल चांदू आदि शामिल थे ।

 

स्वास्तिक पैनल
थ्रिफ्ट का चुनाव लड़ रही भेल स्वास्तिक पैनल ने विभिन्न कालोनियों में प्रचार-प्रसार किया गया। पैनल को रहवासियों का काफी अच्छा समर्थन मिल रहा है। उम्मीदवारों ने मतदाओं के पक्ष में कई घोषणाऐं की हैं । तीन महिला उम्मीदवार भी किसी से कम नहीं दिखाई दे रही । पैनल के अजय रत्नाकर, आरएस अरोड़ा, कृष्णा चौधरी, योगेश कुमार जाटव, राजेश कुमार पाटकर, लोचन्द्र राहन्गडाले, विजय कुमार तिवारी, शमसुल हक़, सुश्री पुष्पा मिश्रा, श्रीमती वर्षा बांगड़े, श्रीमती वंदना पाटकर हैं।

 

भेल पारदर्शी पैनल
भेल पारदर्शी पैनल ने मंगलवार को भेल क्षेत्र की ग्लेक्सी सिटी,श्रीराम कॉलोनी और संपदा कॉलोनी में अपनी पैनल के पक्ष में घर-घर जाकर वोट मांगे । पैनल के लोगों को भरोसा है कि इस बार उनके उम्मीदवारों को मतदाताओं पूरा समर्थन मिलेगा । जन संपर्क करने वालों में कमलेश नागपुरे,प्रभात कुमार,विजय सिंह रावत,गौतम मौरे,दशरथ राम गोंड,भीम धुर्वे आदि शामिल थे ।

 

प्रगतिशील पैनल
प्रगतिशील पैनल के सभी उम्मीदवार बसंत कुमार एवं राम नारायण गिरीजी के नेतृत्व में श्रवणकांता ,रीगल कलश , एसआरजी संपदा स्थित कॉलोनी में अपने पैनल के साथ जन संपर्क किया । संस्था में 5 सालों के विकास को बताया एवं पैनल के जीतने की स्थिति में आगे की भविष्य की योजनाओं से अवगत कराया। कालोनियों के रहवसियों ने प्रगतिशील पैनल का स्वागत व समर्थन किया । जन संपर्क में पैनल के उम्मीदवार बसंत कुमार, राम नारायण गिरी, सतेन्द्र कुमार, संजय बारीक, रजनीकांत चौबे, विशाल वानी, आशीष सोनी, सुनीता चौहान, निशा वर्मा व राजमल बैरागी आदि शामिल थे ।

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

बीएचईएल देश के विकास की आधारशिला — केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी

केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री  एचडी कुमारस्वामी ने शुक्रवार को बीएचईएल  हरिद्वार का...