भोपाल
बीएचईई थ्रिफ्ट एंड के्रडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी का चुनाव चरम सीमा पर है । 13 नवंबर को मतदान होना है शुक्रवार को प्रचार अभियान थम जायेगा इसके बाद गुप्त बैठकों का दौर शुरू होगा । इस चुनावी समर में पूर्व संचालक मंडल के साथ ही अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव व डायरेक्टर डटे हुये हैं तो दूसरी और बड़ी संख्या में युवा चेहरे भी मैदान में दिखाई दे रहे हैं। इस बार 11 संचालक सदस्यों के लिए 74 उम्मीदवार मैदान में हैं। छह पैनलों के साथ निर्दलीय प्रत्याशी भी जोर आजमाइश में लगे हैं।
भेल पारदर्शी पैनल, आदर्श पैनल, प्रगतिशील पैनल, सत्यमेव जयते, स्वास्तिक और संकल्प पैनल है। यूं तो हर पैनल अपना-अपना दम दिखा रही है कौन बाजी मारेगा यह तो बाद में ही पता चलेगा । भेल की आदर्श पैनल पुराने दो डायरेक्टरों के साथ इस चुनाव मैदान में उतरी है । यंू तो पैनल में साफ सुथरी छवि के उम्मीदवार साफ दिखाई दे रहे हैं लेकिन यह कितना जलवा दिखा पायेंगे यह परिणाम ही बता पायेंगे । दो अनुभवी डायरेक्टर राजेश शुक्ला और संजय गुप्ता के सहारे नैय्या पार लगाने की कोशिश जारी है ।
इसके अलावा पैनल में सुरेश कुमार लोधी,बीएस गोंड,चंद्रराज नामदेव,मिथिलेश कुमार तिवारी,सत्येन्द्र कुमार शर्मा,संदीप कुमार लोखंडे,पूजा चौहान,राधा गौर,अजीत कुमार गोंड थ्रिफ्ट के चुनाव में अपना भाग्य आजमा रहे हैं। भेल में जिस टे्रड यूनियन नेता का आर्शीवाद इस पैनल को मिला हुआ है यह बात भेल के अधिकारी-कर्मचारी भलीभांति जानते हैं। उनकी छवि का कितना फायदा इस पैनल को मिल पायेगा यह यह देखना बाकी है ।
पैनल के लोग सिर्फ चुनाव प्रचार ही नहीं कर रहे हैं बल्कि उनका गुप्त बैठकों का दौर भी जारी है । गौरतलब है कि इस पैनल में ज्यादातर उम्मीदवार टे्रड यूनियन से जुड़े हुये है इस कारण मतदाता इन्हें भलीभांति जानते पहचानते हैं इसका फायदा भी मिल सकता है । इस पैनल में दम है इसमें कोई शक की गुंजाईश नहीं दिखाई दे रही है आगे इनका इनका मालिक मतदाता ही है ।
