11.4 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल झांसी में अंतर इकाई कबड्डी प्रतियोगिता 2022 का शुभारंभ

भेल झांसी में अंतर इकाई कबड्डी प्रतियोगिता 2022 का शुभारंभ

Published on

झांसी

ट्रांसफार्मर प्लांट भेल झांसी में तीन दिवसीय भेल अंतर इकाई कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक विनय निगम के द्वारा किया गया । इस प्रतियोगिता में भेल की झांसी , रानीपेट , त्रिची , थिरुमयम , हैदराबाद, भोपाल , जगदीशपुर , दिल्ली और हरिद्वार इकाईओ से टीमो ने भाग लिया । इस अवसर पर महाप्रबंधक मानव संसाधन श्री पॉली एनसी ने कबड्डी के इतिहास पर प्रकाश डाला और खेलों की स्वास्थ्य में भूमिका को रेखांकित किया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने खेलों के महत्त्व और भेल की संस्कृति में स्वास्थ्य और खेलों को प्राथमिकता दिए जाने का उल्लेख किया ।

उन्होंने कर्मचारियों और खिलाडियों से टीम भावना का उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने एवं कार्य संस्कृति का अभिन्न अंग बनाने के लिए आव्हान किया। इस अवसर पर महाप्रबंधक मुक्तिकांत खरे, प्रविश वाष्णेय, पॉली एनसी , राजीव अग्रवाल , यूनियन एवं एसोसिएशन के पदाधिकारी , भेल के वरिष्ठ अधिकारी , कर्मचारी एवं खेल सलाहकार समिति के सदस्य उपस्थित रहे । स्वागत भाषण वरि. उपमहाप्रबंधक कुलदीप कुमार चौहान , आभार सचिव खेल समिति अखिलेश कुमार तथा कार्यक्रम का संचालन विकास भट्ट प्रबंधक मानव संसाधन ने किया ।

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

बीएचईएल देश के विकास की आधारशिला — केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी

केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री  एचडी कुमारस्वामी ने शुक्रवार को बीएचईएल  हरिद्वार का...