18.1 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeभेल न्यूज़जीआईएस में इंडिया इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग एक्सपो 2025 का आयोजन

जीआईएस में इंडिया इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग एक्सपो 2025 का आयोजन

Published on

भोपाल

तीन दिवसीय इंडिया इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग एक्सपो 2025 के द्वितीय संस्करण का आयोजन भारतीय मीडिया प्राइवेट लिमिटेड व गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोशिएशन के संयुक्त तत्त्वाधान में एमएसएमई एक्जीवीसन सेंटर गोविदपुरा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के पहले दिन मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास कैलाश सारंग जी बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे वहीं कार्यक्रम के समापन सत्र व में संघ के वरिष्ठ प्रचारक ग्राहक पंचायत के राष्ट्रीय संगठन मंत्री दिनकर सबनीश मध्य प्रदेश के युवा विधायक घनश्याम चंद्रवंशी व भाजपा संगठन प्रदेश महामंत्री विधायक भगवान दास सबनानी ने दीप प्रज्ज्वलित कर तीसरे दिन के कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सभी अतिथियों ने प्रतिभाग कर रहे सभी सरकारी व गैर सरकारी विभाग के स्टॉल का निरीक्षण किया उनके उत्पादों की जानकारी ली व सभी से वार्ता की इसके साथ ही इस कार्यक्रम के आयोजकों को भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने के लिए बधाई शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम के आयोजक व भारतीय मीडिया व इवेंट संस्था के डारेक्टर भरत बालियान ने बताया कि एक्सपो में मध्य प्रदेश के साथ ही देश के 20 राज्यों से 80 एमएसएमई की कंपनियों ने इस बार प्रतिभाग किया है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य एमएसएमई मंत्रालय के विभिन्न योजनाओं से एमएसएमई उद्यमियों को लाभांवित करना है। इसके साथ देश के विभिन्न राज्यों से उद्यान, खाद्य, जल प्रबंधन कृषि, पशु पालन के साथ पर्यटन विभाग ने भी अपने स्टॉल लगा कर लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी प्रदान की एक्सपो में उद्यमियों इंडस्ट्रीयल एरिया के साथ ही बड़ी संख्या में कॉलेज के छात्रों व किसानों ने भी प्रतिभाग किया।

एमएसएमई मंत्रालय भारत सरकार द्वारा भी इस आयोजन के लिए भारतीय मीडिया प्राइवेट लिमिटेड व गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोशिएशन को सपोर्ट किया जा रहा है। गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एशोसीएशन के अध्यक्ष विजय गौड़ ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पधारे मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के प्रति आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित कॉलेज के बच्चों ने मंत्री के साथ भारत माता की जय के जयकारे से पूरा प्रांगण गूंज उठा।

एक्सपो का मुख्य उद्देश्य सरकार की योजनाओं से ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभांवित करना है – भारती मीडिया ऐंड इवेंट्स प्राइवेट लिमिटेड व गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोशिएशन के द्वारा तीन दिवसीय इंडिया इंडस्ट्रीयल इंजीनियरिंग एक्सपो 2025 के दूसरे संस्करण का आयोजन 14 से 16 मई को भोपाल के गविंदपुरा इंडस्ट्रीयल एरिया के एमएसएमई एक्जीवीसन हॉल में किया जा रहा है कार्यक्रम को एमएसएमई मंत्रालय द्वारा भी सपोर्ट किया जा रहा है।

एक्सपो के आयोजक भरत बालियान व विजय गौड़ ने बताया कि इस तरह के एक्सपो का मुख्य उद्देश्य भारत सरकार के एमएसएमई मंत्रालय विभाग की योजनाओं के प्रचार प्रसार के साथ ही ज्यादा से ज्यादा msme उद्यमियों को लाभांवित करना है जिससे वो अपने उत्पाद को प्रदर्शित कर सके व उससे लाभ ले सके।

भरत बालियान ने बताया कि पिछले वर्ष से इस बार अधिक एमएसएमई कंपनियों ने एक्सपो में अपने स्टॉल लगाए है यह हम सभी के लिए शुभ संकेत है साथ कार्यक्रम में भाग ले रहे सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार प्रकट किया है….

Latest articles

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

सीएम यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

सागर। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 37वीं किस्त...

सिवनी में बाघ दो आदिवासी महिलाओं पर किया, ग्रामीणों में दहशत

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बाघ के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं...

More like this

हैवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स यूनियन में नई कार्यकारिणी गठित: संजय चौधरी अध्यक्ष और कमलेश नागपुरे फिर बने महामंत्री

भोपाल। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध 'हैवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स यूनियन'  बीएचईएल भोपाल की वार्षिक...

भेल की इंसेंटिव स्कीम की समीक्षा के लिए 3 जुलाई को भोपाल में होगी संयुक्त समिति की बड़ी बैठक

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय, नई दिल्ली के अतिरिक्त महाप्रबंधक एवं...

बेहतर ईलाज का भरोसा दिलाकर सोनागिरी के बीमा अस्पताल को 3 साल पहले सुपर स्पेशलिस्ट तो बना दिया लेकिन सुविधाऐं नदारद

भोपाल और मंडीदीप के 4 लाख बीमित परिवार कराता है भोपाल। केंद्र सरकार के कर्मचारी...