7.5 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल रक्षा विभाग को भारतीय नौ सेना ने दिया सेल्फ सर्टिफिकेशन का...

बीएचईएल रक्षा विभाग को भारतीय नौ सेना ने दिया सेल्फ सर्टिफिकेशन का दर्जा

Published on

भोपाल

बीएचईएल के रक्षा विभाग को भारतीय नौ सेना के लिए बनायी जाने वाली नेवल गन (एसआरजीएम) के लिए सेल्फ सर्टिफिकेशन स्टेटस सर्टिफिकेट प्रदान किया गया है । यह दर्जा हरिद्वार यूनिट को दिया गया । एडिशनल डायरेक्टर जनरल (क्वालिटी एश्योरेंस) के रियर एडमिरल संजय शर्मा ने डिप्टी डायरेक्टर जनरल (क्वालिटी एश्योरेंस-नेवल) कमोडोर वीके लेखी की उपस्थिति में, डायरेक्टरेट ऑफ क्वालिटी एश्योरेंस, दिल्ली मुख्यालय में बीएचईएल के महाप्रबंधक अमित गुप्ता को यह प्रमाण पत्र प्रदान किया ।

हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक प्रवीण चन्द्र झा ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए रक्षा उत्पादन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी । उन्होंने कहा कि यह सर्टिफिकेट सभी की कड़ी मेहनत एवं अपने कार्य के प्रति गम्भीरता का सुखद फल है । इस संदर्भ में हरिद्वार के महाप्रबंधक सुब्रह्यमन्यम एवं अपर महाप्रबंधक (गुणता) अजय कुमार ने बताया कि भारत सरकार के रक्षा उत्पादन विभाग द्वारा शुरू की गई इस स्व-प्रमाणन योजना का उद्देश्य मेक इन इंडिया अभियान को बढ़ावा देना है ।

गौरतलब है कि यह प्रमाण पत्र अच्छी आपूर्तिकर्ता रेटिंग, प्रदर्शन योग्य प्रक्रिया क्षमता, मजबूत गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली और सुरक्षा बलों के लिए निर्दिष्ट गुणवत्ता मानकों वाले सामान का उत्पादन और आपूर्ति करने वाली फर्मों को प्रदान किया जाता है । इस प्रमाण पत्र को प्राप्त करने वाले संगठन अपने कार्यों के संदर्भ में नौ सेना द्वारा निरीक्षण की प्रतीक्षा करने के बजाय उत्पादों को स्व-प्रमाणित कर उनकी आपूर्ति कर सकते हैं ।

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

बीएचईएल देश के विकास की आधारशिला — केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी

केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री  एचडी कुमारस्वामी ने शुक्रवार को बीएचईएल  हरिद्वार का...