34.3 C
London
Tuesday, May 26, 2026
Homeभेल न्यूज़राष्ट्र के नवनिर्माण में शिक्षक की माहिती भूमिका—त्रिपाठी

राष्ट्र के नवनिर्माण में शिक्षक की माहिती भूमिका—त्रिपाठी

Published on

भोपाल।

शांति सरोवर हाई स्कूल सतनामी नगर सोनागिरी में शिक्षक सम्मान दिवस का आयोजन बड़ी धूमधाम से विद्यालय परिसर में किया गया। जिसमें लगभग 21 शिक्षक शिक्षिकाओं का सम्मान श्रीमद भागवत गीता,पेन, श्रीफल,माला एवं अन्य उपहार से किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि अशोक गुप्ता असाटी द्वारा 5 सितंबर शिक्षक दिवस के महत्व के बारे में विस्तृत रूप से बच्चों को बताया गया।

संस्था संचालक वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जो की हमारे देश के प्रथम उपराष्ट्रपति एवं दूसरे राष्ट्रपति थे। उनके जन्म दिवस 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। जो स्वयं एक शिक्षक थे। शिक्षक बच्चों को शिक्षा के साथ—साथ संस्कारवान,गुणवान, अनुशासन, सामाजिक जागरूकता, साहसी,निर्भीक, आज्ञाकारी, बनाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है। शिक्षक उस सड़क के समान होता है जिस पर से चलकर लाखों लाख लोग अपने लक्ष्य को प्राप्त करते हैं।

विद्यालय में बच्चे जब परीक्षा में सर्वाधिक अंक लाते हैं या किसी भी प्रतियोगिता में प्रथम आते हैं तो सबसे बडी खुशी शिक्षकों को होती है शिक्षक सर्वप्रथम बच्चों के मन की बात को भी सुनता और समझता है क्योंकि प्रत्येक बच्चे की आर्थिक स्थिति,पारिवारिक स्थिति, सामाजिक स्थिति, शिक्षा की स्थिति, बराबर नहीं होती। उनका सदैव प्रोत्साहित करने का कार्य शिक्षकों द्वारा ही संभव है। विद्यालय में जिन शिक्षक,शिक्षिकाओं का सम्मान किया गया उसमें मनोज जरिया, विनोद तिवारी,नितेश मिश्रा, अमित गौर, सुधा कपूर, राजेश्वरी त्रिपाठी, नेहा त्रिपाठी मिश्रा, शहनाज बानो, बिंदु व्यास, शशि झरिया, गोपाल गौर, प्रीति वाला, श्रीवास्तव, कुमारी अमीषा सिंह, सीता सिंह, सुनीता लिखितकर, गायत्री द्विवेदी आदि मौजूद थे।

Latest articles

नौतपा के दो रंग- एक तरफ भीषण गर्मी तो दूसरी आंधी और बूंदाबांदी, 45 शहरों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में इस बार नौतपा की शुरुआत अलग अंदाज में हुई है। एक...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

गंगा दशहरा पर भरतपुर से ‘वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान-2026’ का आगाज, सीएम ने किया जल पूजन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर भरतपुर...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...