– भोजपाल महोत्सव मेला समिति ने बांटा एक हजार कम्बल
भोपाल
भेल जनसेवा समिति द्वारा आयोजित भोजपाल महोत्सव मेला टीम द्वारा रविवार को गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों को सर्दी से बचने के लिए कम्बल का वितरण किया गया। मेला समिति द्वारा गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र में 5 जगहों पर 1000 कम्बल का वितरण किया गया। इस मौके पर अमराई शनि मंदिर के पास, बागसेवनिया नहर के पास, जाटखेड़ी मल्टी, दीक्षा नगर और बागमुगालिया पुरानी बस्ती में लोगों को कम्बल बांटा गया। मुख्य अतिथि भाजपा नेता और मेला संयोजक विकास वीरानी, मेला अध्यक्ष सुनील यादव, महामंत्री हरीश कुमार राम रहे। बता दें कि भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा लगातार सामाजिक और समाज सेवा से जुड़े कार्यक्रम और आयोजन किए जाते रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को कम्बल वितरण किया गया। मेला अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि आने वाले रविवार को भी अलग-अलग जगहों पर कम्बल का वितरण किया जाएगा। इस मौके पर महेंद्र नामदेव, नरेश लश्करी (पिन्टू भाई), विनय सिंह, केश कुमार शाह, राहुल सिंह बांके, संदीप, श्रीराम विश्वकर्मा, मनोज विश्वकर्मा, सुमित रघुवंशी सहित मेला टीम के सदस्य मौजूद रहे।
