भोपाल
बीएचईएल भोपाल द्वारा विकास हॉल, एचआरडीसी में विकलांग व्यक्तियों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कॉर्पोरेट कार्यालय, नई दिल्ली के समन्वय से पीडब्ल्यूडी कर्मचारियों के लिए एक वीडियो कॉन्फ्रेसिंग का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता एम इसाडोर, ईडी ने की।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि राम भाऊ पाटिल, एजीएम और बीएचईएल भोपाल के पीडब्ल्यूडी और एससी कर्मचारियों के संपर्क अधिकारी और श्रीमती सुरेखा बंछोर, सीनियर डीजीएम (एचआर), श्रीमती स्वागत एस सक्सेना, सीनियर डीजीएम और बीएन साहा, डीजीएम ने की। वीसी में भोपाल इकाई के 50 पीडब्ल्यूडी कर्मचारियों ने भाग लिया।
इस अवसर के वक्ता स्कोर फाउंडेशन के संस्थापक जॉर्ज अब्राहम थे। श्री जॉर्ज अब्राहम ने 2002 में दिल्ली में स्कोर फाउंडेशन की स्थापना दृष्टिबाधित लोगों को एक सामान्य और पूर्ण जीवन जीने में मदद करने के इरादे से की थी। श्री जॉर्ज अब्राहम एक विकलांगता कार्यकर्ता और दिल्ली स्थित एनजीओ, स्कोर फाउंडेशन के सीईओ हैं। वह वर्ल्ड ब्लाइंड क्रिकेट काउंसिल के संस्थापक अध्यक्ष भी हैं।
