7.6 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeभेल न्यूज़एलएनसीटी यूनिवर्सिटी में अंतरराष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी सुप्रिया जाटव ने छात्राओं को सिखाए...

एलएनसीटी यूनिवर्सिटी में अंतरराष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी सुप्रिया जाटव ने छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर

Published on

भेल भोपाल।

एलएनसीटी यूनिवर्सिटी के सभागार में एलएनसीटी यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित विशेष कार्यक्रम “श्रृंगार बने हथियार” के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी सुश्री सुप्रिया जाटव ने स्थानीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को आत्मरक्षा के महत्वपूर्ण गुर सिखाए। इस आयोजन का उद्देश्य विशेष रूप से किशोरियों और किशोरों को आत्मनिर्भर एवं सुरक्षित बनाना था। कार्यक्रम की पहल ग्राम्या संस्था द्वारा की गई थी, जिसका उद्देश्य महिलाओं के लिए आत्मरक्षा कौशल का विकास और सशक्तिकरण है।

सुप्रिया जाटव, जिन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व किया है, ने बच्चों को कराटे की बुनियादी तकनीकें, विषम परिस्थितियों में सतर्क रहने के उपाय और आत्मविश्वास बढ़ाने के तरीके बताए। छात्रों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और व्यावहारिक अभ्यासों के माध्यम से आत्मरक्षा की तकनीकों को सीखा। सुप्रिया जाटव ने कहा, “आज के समय में आत्मरक्षा केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि हर छात्र और छात्रा की आवश्यकता और अधिकार है।”

इस अवसर पर एलएनसीटी यूनिवर्सिटी के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी एवं पूर्व सहायक कमांडेंट श्री दीपक सक्सेना ने स्वागत उद्बोधन देते हुए वर्तमान परिवेश में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियों और सूचना प्रौद्योगिकी के युग में आवश्यक सतर्कता उपायों पर प्रकाश डाला।

अभिभावकों और शिक्षकों ने इस पहल की सराहना की और इसे समय की आवश्यकता बताते हुए ऐसे कार्यक्रमों को नियमित रूप से आयोजित करने का अनुरोध किया। कार्यक्रम में सुश्री सुप्रिया जाटव (अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियन) और डॉ. पंकज शुक्ला (संचालक, ग्राम्या एवं आसरा संस्था) विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम की संयोजक श्रीमती पूर्व शर्मा त्रिवेदी रहीं। सलाहकार डॉ. रंजन कुमार, एलएनसीटी विश्वविद्यालय की महिला संकाय सदस्याएं और छात्राएं भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं। डॉ. पंकज शुक्ला ने समाज में महिलाओं की सुरक्षा हेतु आत्मरक्षा प्रशिक्षण के महत्व को रेखांकित किया और सभी महिलाओं को यह कौशल सीखने के लिए प्रेरित किया। सुश्री सुप्रिया जाटव द्वारा छात्र-छात्राओं को आत्मरक्षा के व्यावहारिक गुर सिखाए गए, जिससे सभी को अत्यधिक लाभ हुआ।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

बीएचईएल के राजस्व में 18 प्रतिशत की जबरदस्त उछाल, 2.4 लाख करोड़ रुपये पहुंची ऑर्डर बुक

हरिद्वार। सार्वजनिक क्षेत्र की देश की अग्रणी इंजीनियरिंग और निर्माण इकाई, भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स...

भोपाल आगमन पर बीचईएल अफसर वेंकटाचलम का भव्य स्वागत

भोपाल। शहर के बीएचईएल कारखाने के सिविल विभाग के पूर्व सहयोगियों और मित्रों के...

बीएचईएल में जनगणना-2027 के प्रथम चरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ

भोपाल। भारत सरकार द्वारा आयोजित की जा रही ‘जनगणना-2027’ के प्रथम चरण को सफल...