20 C
London
Saturday, May 30, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल हरिद्वार में मनाया गया अंतरराष्ट्र्रीय योग दिवस

बीएचईएल हरिद्वार में मनाया गया अंतरराष्ट्र्रीय योग दिवस

Published on

भेल हरिद्वार

????????????????????????????????????

समूचे देश और विश्व के साथ साथ बीएचईएल हरिद्वार में भी अंतरराष्ट्र्रीय योग दिवस मंगलवार को बड़े उत्साह के साथ मनाया गया । इस उपलक्ष्य में बीएचईएल योग मंडल द्वारा उपनगरी स्थित स्वर्ण जयंती पार्क में एक विशेष योग प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाप्रबंधक सीएफएफपी विवेक कुमार रायजादा थे । इस अवसर पर अपने सम्बोधन में विवेक कुमार रायजादा ने योग से होने वाले अनेक लाभों से अवगत कराया ।

उन्होंने बताया कि योग हजारों वर्ष पूर्व हमारे ऋषि-मुनियों द्वारा अपनाई गई जीवन पद्धति है, जिससे वे अपने शरीर को स्वस्थ रखते थे । साथ ही रायजादा ने सभी से योगासन एवं प्रणायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की अपील की । कार्यक्रम को बीएचईएल योग मंडल के अध्यक्ष एसके सोमानी ने भी सम्बोधित किया तथा सभी को अंतरराष्ट्र्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दी ।

कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक एलएस रावत ने अनेक आसनों एवं प्राणायामों का विधिवत अभ्यास कराया । प्रतिभागियों ने भी बड़ी लगन एवं उत्साह के साथ मर्झर, त्रिपाद, शशांक, मंडूक आदि आसनों एवं कपालभाति, अनुलोम- विलोम, भ्रामरी सहित विभिन्न प्राणायामों आदि का अभ्यास किया । इस अवसर पर बीएचईएल योग मंडल के सचिव जेबी सिंह सहित अनेक महाप्रबंधक, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिजन आदि मौजूद थे ।

Latest articles

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

पद्मश्री गोडबोले दंपति से मिले सीएम विष्णुदेव साय: बोले- ‘बस्तर के लिए इनका 4 दशक का समर्पण मानवता की असाधारण मिसाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में बस्तर के...

More like this

बीएचईएल के नरेश नेपा की डूबती नैय्या के बनें सहारा

नेपानगर की नेपा मिल में नया अध्याय: बिना किसी आर्थिक पैकेज के शुरू हुआ...

भेल कैंटीन में अव्यवस्थाओं पर भड़की एचएमएस यूनियन, औचक निरीक्षण कर दुरुस्त कराईं व्यवस्थाएं

भोपाल। प्रतिनिधि यूनियन एचएमएस के जुझारू कार्यकर्ताओं ने भेल कैंटीन की व्यवस्थाओं का औचक...

नई दिल्ली में आयोजित रोडशो में भेल ने प्रदर्शित की अपनी कोयला गैसीकरण तकनीक, केंद्रीय मंत्रियों ने किया दौरा

नई दिल्ली। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के तत्वावधान में नई दिल्ली में 'सतही...