भोपाल
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल यूनिट में अपर महाप्रबंधक पद के लिए सोमवार को भेल कारपोरेट की डायरेक्टर रेणु गेरा ने 25 अफसरों के ऑनलाइन साक्षात्कार लिए। गौरतलब है कि इसके पूर्व भी 20 अपर महाप्रबंधकों के पहले दौर में साक्षात्कार हो चुके है। जल्द ही तीसरे दौर के साक्षात्कार होंगे। 70 से ज्यादा अपर महाप्रबंधक के साक्षात्कार के बाद प्रमोशन के दावेदार बने हुए है जबकि इनमें से सिर्फ 4 या 5 ही महाप्रबंधक बन पाएंगे।
