भोपाल
सोमवार को हेम्टू इंटक यूनियन द्वारा भेल भोपाल के प्रवेेश द्वारों में बुलेटिन का वितरण किया गया। बुलेटिन के माध्यम से हेम्टू इंटक यूनियन ने यह साफ सन्देश दिया की 11 जनवरी को दिल्ली कारपोरेट कार्यालय में हुई बैठक में जो रिवॉर्ड स्कीम के सन्दर्भ में निर्णय हुआ है उससे भेल भोपाल के कर्मचारियों में असंतोष व्याप्त है। सेंट्रलाइस्ड रिवॉर्ड स्कीम भोपाल कर्मियो के लिए रिवाइज स्कीम न होकर मिनिमाइज स्कीम है। जो राशि रिवाइज होकर मिनिमम 10 हजार रूपये होना चाहिए उसे 3 हजार 2 सौ रूपये में रोक दिया गया है।
