भोपाल
शनिवार को हैवी इलेक्ट्रिकल मजदूर ट्रेड यूनियन इंटक के पिपलानी स्थित इंटक कार्यालय के बुद्ध सभागार में जनरल हेल्थ चेकअप किया गया जिसमें बीपी, शुगर,हाइट,वेट, एवं सीपीआर प्रशिक्षण दिया गया। मेडिकल कैम्प में मणिपाल हॉस्पिटल के स्पेस्लिस्ट डॉ. एवं नर्सो की टीम द्वारा नि:शुल्क कर्मचारियों का स्वास्थ परीक्षण किया गया । डॉ. अनिल पाटीदार कार्डियक स्पेस्लिस्ट डॉ. शादाब गैस्ट्रो स्पेस्लिस्ट डॉ. पुष्पेन्द्र शर्मा जनरल फिजीशियन डॉ. नेहा एवं डॉ नरेश मानिक ने कर्मचारियों की जांच कर उचित सलाह प्रदान की।
इंटक अध्यक्ष आरडी त्रिपाठी ने कहा की वर्तमान समय में खानपान में फास्ट फूड एवं अनियमित दिनचर्या की वजह से लोगों में बीमारियों का खतरा बड़ता जा रहा है। आज कम उम्र में ही लोग मधुमेह एवं ब्लड प्रेसर जैसी गंभीर बीमारी के चपेठ में आ जाते है। इसके लिए आवश्यक है की लोगों को नियमित दिनचर्या का पालन करना चाहिए एवं खान पान में पौस्टिक चीजों का सेवन ज्यादा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कम से कम 6 घंटे देश के लिए 1 घंटे देव के लिए एवं 1 घंटे शरीर के लिए देना चाहिए।
इंटक के कोषाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने कहा की अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना हम सबकी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। इस स्वास्थ्य शिविर में भेल कर्मचारियों ने बढ़चड़कर भाग लिया। युथ इंटक अध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने कहा की हेम्टू इंटक द्वारा चलाये गए स्वास्थ शिविर को मनिपाल अस्पताल के डॉक्टरों की टीम के सहयोग से आयोजित किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में हजारों की संख्या में भेल कर्मचारी ठेका श्रमिक एवं सोसाइटी कर्मचारियों ने भाग लिया।
