भोपाल
शनिवार को हैवी इलेक्ट्रिकल मजदूर ट्रेड यूनियन इंटक के तत्वाधान में पिपलानी स्थित इंटक कार्यालय के बुद्ध सभागार में जनरल हेल्थ चेकअप किया जायेगा। जिसमें बीपी, शुगर,हाइट,वेट,ईसीजी जांच एवं सीपीआर प्रशिक्षण दिया जायेगा। मेडिकल कैम्प में मणिपाल हॉस्पिटल के स्पेस्लिस्ट डॉक्टर एवं नर्सो की टीम द्वारा निशुल्क कर्मचारियों का स्वास्थ परीक्षण किया जायेगा । इंटक अध्यक्ष आरडी त्रिपाठी ने बताया की यह शिविर कर्मचारियों में स्वास्थ के प्रति जागरूकता के लिए चलाया जा रहा है। डॉक्टरों की टीम द्वारा दिए जा रहे परामर्श से कर्मचारियों में स्वास्थ के प्रति जागरूकता आएगी। युथ इंटक अध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने बताया की यह शिविर मणिपाल हॉस्पिटल द्वारा किया जा रहा है उन्होंने भेल कर्मचारीयों से अपील है की है कि इस मेडिकल कैंप में स्वास्थ्य से सम्बंधित जानकारी प्राप्त कर सकते है।
