भोपाल
सोमवार को बीएचईएल गांधी चौराहा स्थित बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों के साथ कॉलेज परिसर में 75 फल एवं छायादार पौधों का रोपण किया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती कृष्णा गौर भी शामिल थीं।
गोविंदपुरा क्षेत्र की विधायक श्रीमती कृष्णा गौर का महाविद्यालय जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष बारेलाल अहिरवार एवं प्राचार्य डॉ संजय जैन ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। चैंपियंस आफ चेंज पुरस्कार प्राप्ती के उपलक्ष्य मेंं महाविद्यालय जनभागीदारी समिति द्वारा विधायक श्रीमती गौर का सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती गौर ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बाबूलाल गौर के नाम से यह महाविद्यालय का नामकरण किया गया है यह मेरे और मेरे परिवार के लिए गौरव की बात है कि उनकी मूर्ति भी इस महाविद्यालय परिसर में लगाई गई है उनकी पुण्यतिथि पर मूर्ति का लोकार्पण किया जाएगा। मैं विधायक एवं क्षेत्र की जनप्रतिनिधि होने के नाते इस महाविद्यालय के लिए मैं हर संभव मदद करती रहूंगी छात्र छात्राओं को अ‘छी से अ‘छी शिक्षा इस महाविद्यालय में मिले यह मेरा प्रयास रहेगा। महाविद्यालय परिवार ने मुझे सम्मानित किया वृक्षारोपण मेरे हाथों से कराया गया मैं आपकी सदा आभारी रहूंगी।
राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा वृक्षारोपण के अवसर पर विधायक श्रीमती कृष्णा गौर का एनएसएस का बैच लगाकर छात्राओं ने स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. समता जैन ने किया। इस अवसर पर अध्यक्ष बारेलाल अहिरवार के साथ भाजपा संगठन के पदाधिकारी गण, जनभागीदारी समिति के सदस्य,भेल क्षेत्र के पार्षद गण महाविद्यालय के प्रोफेसर गण, एनएसएस इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर गीता जामोद एवं भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
