भोपाल
भेल कर्मचारियों की लंबित मांग आखिर लंबे धरना प्रदर्शन के बाद पूरी हो ही गई। भेल दिल्ली कारपोरेट ने सोमवार को एक सर्कूलर जारी कर तमाम यूनिट प्रमुखों से कहा है कि ज्वाइंट कमेटी की बैठक 21 जुलाई 2023 को सुबह 11 बजे नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी। इस बैठक में कई यूनियन नेता और भेल के अधिकारी भाग लेंगे। खास बात यह है कि बैठक में वित्तीय वर्ष 2022-23 का लेखा जोखा भी नेताओं को बताया जाएगा।
