23.1 C
London
Saturday, May 30, 2026
Homeभेल न्यूज़ज्वाइंट कमेटी की बैठक कल

ज्वाइंट कमेटी की बैठक कल

Published on

भोपाल

मंगलवार को दिल्ली में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल की सभी यूनिटों के प्रतिनिधियों और प्रबंधन के बीच ज्वाइंट कमेटी की बैठक होगी । इस बैठक में भेल से जुड़े कर्मचारियों मुद्दे की नहीं बल्कि 2022 से 2027 के स्टेटरजिक प्लान पर बातचीत होगी। यूनियन प्रतिनिधियों चाहती थी कि भेल भोपाल की इन्सेंटिव इन्सलरी को तत्काल लागू हो साथ ही एसआईपी, पीपी बोनस के भुगतान करने की मांग भी किया जाये लेकिन भेल दिल्ली कॉरपोरेट ने पूरी तरह नकार दिया जबकि इसको लेकर लंबे समय से धरना प्रदर्शन और ज्ञापन भेल के वरिष्ठ अधिकारियों को दिये जा रहे थे सब बेकार साबित हुये ।

जो बात स्थानीय यूनिट में मिनी ज्वाइंट कमेटी की बैठक में प्रतिनिधि यूनियन के नेताओं को बता दी वही बात ज्वाइंट कमेटी की बैठक में दोहराई जायेगी फिर भेल प्रबंधन को लाखों रूपये खर्च कर ज्वाइंट कमेटी की बैठक बुलाने की क्या जरूरत पड़ गई । इस बैठक में तो सिर्फ कर्मचारियों के मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिये थी । हालांकि बैठक में शामिल होने भेल की बीएमएस यूनियन,एचएमएस,ऐबू और सीटू यूनियन के प्रतिनिधि भेल के खर्च पर सोमवार को रवाना होंगे । खास बात यह है कि इस बैठक का बहिष्कार एचएमएस ने किया था वह भी शामिल होने जायेगी ।

श्री चित्रगुप्त मंडल ने किया सक्सेना का सम्मान
भोपाल
रविवार को श्री चित्रगुप्त मंडल कार्यालय भवानी धाम फेस 2 में संजय सक्सेना को शासकीय गीतांजली महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति का अध्यक्ष बनने पर श्री चित्रगुप्त मंडल वेल्फेयर समिति कायस्थ समाज ने स्वागत किया । मंडल के अध्यक्ष आरके खरे,महिला बिंग अध्यक्ष श्रीमति वंदना श्रीवास्तव, पूर्व महाप्रबंधक मनोज श्रीवास्तव आरके श्रीवास्तव, अविनाश सिन्हा, ने शाल श्रीफल और श्री चित्रगुप्त भगवान की फोटो से सम्मानित किया गया।  इस मौके पर संदीप सक्सैना,सिद्घार्थ सक्सेना, पराग श्रीवास्तव,रश्मि खरे,उत्तमा निगम, रश्मि श्रीवास्तव, एसएस श्रीवास्तव,संदीप श्रीवास्तव, ओपी खरे,प्रदीप श्रीवास्तव, संजय खरे,प्रमोद निगम, अन्य कायस्थ बंधु मौजूद थे।

 

एम्स अस्पताल में भूमिहार ब्राह्मण समाज ने किये फल वितरण
भेल ।
प्रांतीय भूमिहार ब्राह्मण सेवा समिति के सदस्यों ने सेवा भावना को सर्वोपरि रखते हुए एम्स अस्पताल पहुंच कर करीब पांच सौ मरीजों को फल वितरित किये । समिति के सचिव संतोष कुंवर ने बताया कि समिति समय-समय पर वृद्धाश्रम, अनाथालय और दिव्यांग बच्चों के लिए यथासंभव अपना योगदान देने के साथ ही समाज सेवा के क्षेत्र जुड़ी हुई हंै। फल वितरण कार्यक्रम में संस्थापक रामायण सिंह, अध्यक्ष अखिलेश्वर राय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एसपी सिंह, शैलेंद्र सिंह, टिंकेश राज, अजय सिंह, पिंकी देवी, रिंकू देवी, सपना कुमारी, नयनतारा आदि मौजूद थी।

Latest articles

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

पद्मश्री गोडबोले दंपति से मिले सीएम विष्णुदेव साय: बोले- ‘बस्तर के लिए इनका 4 दशक का समर्पण मानवता की असाधारण मिसाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में बस्तर के...

More like this

बीएचईएल के नरेश नेपा की डूबती नैय्या के बनें सहारा

नेपानगर की नेपा मिल में नया अध्याय: बिना किसी आर्थिक पैकेज के शुरू हुआ...

भेल कैंटीन में अव्यवस्थाओं पर भड़की एचएमएस यूनियन, औचक निरीक्षण कर दुरुस्त कराईं व्यवस्थाएं

भोपाल। प्रतिनिधि यूनियन एचएमएस के जुझारू कार्यकर्ताओं ने भेल कैंटीन की व्यवस्थाओं का औचक...

नई दिल्ली में आयोजित रोडशो में भेल ने प्रदर्शित की अपनी कोयला गैसीकरण तकनीक, केंद्रीय मंत्रियों ने किया दौरा

नई दिल्ली। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के तत्वावधान में नई दिल्ली में 'सतही...