26.7 C
London
Monday, May 25, 2026
Homeभेल न्यूज़न्यायधीश ने ग्राम खजूरी कलां में अतिक्रमण मुक्त जमीन का किया निरीक्षण

न्यायधीश ने ग्राम खजूरी कलां में अतिक्रमण मुक्त जमीन का किया निरीक्षण

Published on

भोपाल

भोपाल के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश मा. अभिताभ मिश्र द्वारा गुरूवार को महिला एवं बाल विकास विभाग को ग्राम खजूरी कला में आवंटित एवं कब्जा मुक्त कराई गई 5 एकड़ भूमि का स्थल निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान जिला न्यायालय के न्यायाधीश राजीव कुमार पाल, जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश, संदीप कुमार श्रीवास्तव, सचिन कुमार घोष, अरूण सिंह मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, नितेन्द्र सिंह तोमर जिला रजिस्ट्रार जिला न्यायालय सहित अन्य प्रथम एवं द्वितीय सत्र न्यायाधीश, सुश्री श्रुति जैन प्रधान मजिस्ट्रेट, किशोर न्याय बोर्ड, सहित जिला प्रशान से अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), लक्षमी नारायण खरे, तहसीलदार एमपी नगर, महिला एवं बाल विकास विभाग के सहायक संचालक रामगोपाल यादव, गृह विभाग से एसडीओपी एवं थाना प्रभारी बिलखिरिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि यह जमीन कब्जा मुक्त कराई गई थी। इस जमीन पर भविष्य में पुन: कब्जा न हो, इसके लिए महिला एवं बाल विकास विभाग को विशेष रूप से बाउन्ड्री वॉल का निर्माण जल्द कराने के लिए निर्देशित किया गया। जमीन पर महिला एवं बाल विकास विभाग के किशोर न्याय बोर्ड, बाल संप्रेक्षण गृह, बाल गृह बालिका गृह एवं बाल कल्याण समिति के कार्यालयों सहित निवासरत बालकों एवं विभागीय कर्मचारियों के लिए आवासीय भवनों का निमार्ण किया जाना है जिसके लिए मप्र शासन द्वारा जमीन महिला एवं बाल विकास को आवंटित की गई।

असाटी समाज दर्पण पत्रिका का होगा विमोचन
17 मार्च दिन रविवार को सुबह 8 बजे से कचनार क्लब जबलपुर में अखिल भारतीय असाटी समाज महासभा के मुख्य संरक्षक एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अशोक गुप्ता असाटी भोपाल, किशनलाल लाल असाटी अध्यक्षता में वीरेन्द्र असाटी, श्रीमति शशि असाटी एवं अन्य विशिष्ठ अतिथि आमंत्रित अतिथियों के सानिध्य में सम्पन्न होगा। कार्यक्रम के सूत्रधार शैलेन्द्र गुप्ता ने बताया कि 17 मार्च को कार्यक्रम संकीर्तन के माध्यम से शुरू होगा। इसमें परिवार की 44 वर्षों की जीवन गाथा प्रस्तुत बताई जायेगी। अखिल भारतीय स्तर पर असाटी समाज के मिडिया जगत से संबंधित समाजबंधुओं से सुज्जित डायरेक्टरी पत्रकार दर्पण का विमोचन एवं सम्मान किया जावेगा। कार्यक्रम में मप्र शासन के लोक निर्माण विभाग के कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह एवं उत्तर मध्य विधानसभा के विधायक अभिलाष पांडेय का सम्मान किया जायेगा। असाटी समाज दर्पण पत्रिका के नियमित प्रकाशन हेतु विचार एवम सुझाव को आमंत्रित किया जा रहा है एवम अखिल भारतीय स्तर कार्यरत प्रतिनिधियों का सम्मान किया जायेगा।

Latest articles

ट्विशा शर्मा केस में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, CJI बोले- यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और इसकी निष्पक्ष जांच बहुत ज़रूरी

नई दिल्ली। ट्विशा शर्मा केस का स्वतः संज्ञान लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार...

देश में आज से ‘नौतपा’ शुरू, पारा 47 डिग्री के पार; जानें अपने राज्य और शहर का हाल

नई दिल्ली। देश में आज से नौतपा की शुरुआत हो गई है, ​9 दिन...

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल

एमपी में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मी तेज; बीजेपी चल सकती है 'सवर्ण' दांव, तीसरी...

इस महीने चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली में पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा हुआ

नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी...

More like this

भेल के पूर्व कार्यपालक निदेशक अनिल जोशी ने भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री विंग कमांडर राकेश शर्मा से की शिष्टाचार भेंट

​भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के पूर्व कार्यपालक निदेशक (Executive Director) अनिल जोशी...

भेल (BHEL) में प्रशासनिक फेरबदल: नवीन प्रकाश का हरिद्वार तबादला, सुशांत कुमार मंडल संभालेंगे पतरातु का प्रभार

​नई दिल्ली / नागपुर। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा जारी एक...

भेल में फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

​नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कॉर्पोरेट कार्यालय...