भोपाल
बीएचईएल की जमीन पर बसी भेल संगम सोसायटी के चुनाव में कर्नाटक पैनल पूरी तरह जीत गई जबकि शुक्ला पैनल का एक भी उम्मीदवार जीत का स्वाद नहीं चख पाया। जानकारी के मुताबिक कर्नाटक पैनल के सुरेश कर्नाटक, एसएन खरे, विजय कुमार घुडक़ी, एसडी मस्की, तपेश्वर सिंह यादव, डीएस राजपूत, वायके शुक्ला, जेपी साहू , सिंधु देवड़े, रेखा, राधेश्याम झारिया विजयी घोषित किए गए।
हालांकि शुक्ला पैनल ने जीत हासिल करने की भरपूर कोशिश की लेकिन वह सफल नहीं हो पाए। भाजपा के वरिष्ठ नेता केवल मिश्रा ने विजयी उम्मीदवारों को बधाई दी है। इधर, अयोध्या बायपास रोड स्थित अहिंसा विहार गृहनिर्माण समिति के चुनाव में सक्सेना-अरजरिया पैनल के 8 और विकास पैनल के 3 उम्मीदवार विजयी घोषित किए गए।
