भोपाल
शेमारू टीवी पर प्रसारित होने वाले देश के सुप्रसिद्ध अभिनेता एवं कवि शैलेश लोढ़ा के संचालन में सुप्रसिद्ध कार्यक्रम वाह भाई वाह में भोपाल शहर के युवा गीतकार कुमार चंदन शीघ्र ही नजर आयेंगे। अभी हाल में ही शैलेश लोढ़ा के बुलावे पर मुंबई में 2 एपिसोड की शूटिंग हुई हैं। जिसका प्रसारण शीघ्र होना है कुमार चन्दन ने इस उपलब्धि पर बताया कि मुंबई में बिताए गए दिन मेरे जीवन का सबसे सुनहरे दिन है, सूटिंग के दौरान पत्नी व बच्चे भी सेट पर मौजूद थे।
