भोपाल
मिलन म्यूजिकल गु्रप द्वारा तुम न जाने किस जहां में खो गये, लता नाइट कार्यक्रम मंगलवार शाम 6 बजे सुभाष यादव भवन समन्वय भपन अपेक्स बैंक मालवीय नगर भोपाल में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में कलाकारों द्वारा लता मंगेशगर द्वारा गाए हुए गानों की प्रस्तुति कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि देंगे।
कार्यक्रम के आयोजन श्रमश्रीसेवा संस्था के अध्यक्ष रामबाबू शर्मा ने बताया कि स्वर कोकिला स्व. लता मंगेशकर के पुण्य स्मरण में आयोजित संगीत संध्या में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती कृष्णा गौर, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार मौजूद रहेंगी। इस अवसर पर राधिका मिश्रा, श्रीजा उपाध्याय सहित अनेक युवा कालाकारों द्वारा गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी।
