23 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeभेल न्यूज़खेलों की तरह कार्य क्षेत्र में भी रणनीति आवश्यक है- प्रवीण चन्द्र...

खेलों की तरह कार्य क्षेत्र में भी रणनीति आवश्यक है- प्रवीण चन्द्र झा

Published on

हरिद्वार

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब, हरिद्वार के तत्वावधान में तीन दिवसीय, बीएचईएल अन्तर इकाई कैरम प्रतियोगिता आज यहां शुरू हुई । सेक्टर-2 स्थित खेल भवन में आयोजित इस टूर्नामेंट का शुभारम्भ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक प्रवीण चन्द्र झा ने, विशिष्ट अतिथि महाप्रबंधक (प्रभारी) सीएफएफपी विवेक कुमार रायजादा की उपस्थिति में किया । श्री झा ने सभी खिलाड़ियों तथा निर्णायकों से परिचय प्राप्त किया तथा उन्हें अपनी शुभकामनाएं दीं ।

समारोह को सम्बोधित करते हुए प्रवीण चन्द्र झा ने कहा कि खेल हमें सिखाते हैं कि निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति के लिए, किस प्रकार मिल जुल कर कार्य किया जाता है । उन्होंने कहा कि जिस तरह खेलों में जीत के लिए रणनीति बनाई जाती है, ठीक उसी तरह हमें अपने कार्य क्षेत्र में भी सुनियोजित रणनीति के साथ काम करना चाहिए । श्री झा ने सभी टीमों को स्मृति चिन्ह भी प्रदान किए ।

उल्लेखनीय है कि इस अन्तर इकाई कैरम प्रतियोगिता में बीएचईएल की 09 इकाइयों की टीमें भाग ले रही हैं । साथ ही 06 इकाइयों की महिला टीमें भी इस आयोजन में प्रतिभाग कर रहीं हैं । प्रतियोगिता के दौरान हरिद्वार टीम के वरिष्ठ खिलाड़ी नरेंद्र कुमार ने, सभी टीमों को खेल भावना की शपथ भी दिलायी । कार्यक्रम के प्रारम्भ में स्पोर्ट्स क्लब के संरक्षक आलोक कुमार, अध्यक्ष अजय कुमार एवं महासचिव अभिनव आशीष आदि ने सभी अतिथियों का स्वागत किया । इस अवसर पर महाप्रबंधकगण, वरिष्ठ अधिकारी तथा यूनियन एवं एसोसिएशन प्रतिनिधि आदि मौजूद थे ।

Latest articles

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसलों को मंजूरी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में महानदी भवन स्थित मंत्रालय में आयोजित...

धंबोला रात्रि चौपाल में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महिलाओं और किसानों से किया संवाद

राजस्थान। राजस्थान के डूंगरपुर जिला की चौरासी विधानसभा क्षेत्र स्थित धंबोला ग्राम पंचायत में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बीसलपुर बांध का करेंगे दौरा; ‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान’ के तहत करेंगे पूजा-अर्चना

देवली (टोंक)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को देवली उपखंड क्षेत्र स्थित प्रदेश...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...