भोपाल।
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी मुख्यालय निष्ठा परिसर गोविंदपुरा भोपाल में गुरुवार को निःशुल्क लीवर फाइब्रोस्कैन शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान कंपनी के अति. मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके गोयल के निर्देशन में ज़ाइडस फार्मा द्वारा कंपनी के लगभग 120 से अधिक कार्मिकों की फैटी लिवर तथा लीवर फाइब्रोसिस की नि:शुल्क जांच की गई। शिविर में विशेषज्ञों द्वारा उचित उपचार परामर्श प्रदान किया गया।
